फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cyber crime by cheating

कभी बहनोई तो कभी मौसा बनाकर अब साइबर ठग हड़प रहे रुपये

Tue, 12 May 2020 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
cyber crime by cheating
बरेली। लॉकडाउन में खाली बैठे लोग अधिकतर समय इंटरनेट पर बिता रहे हैं। इसका साइबर ठग भरपूर फायदा उठा रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान ही एसएसपी कार्यालय साइबर ठगी के में 50 से ज्यादा मामले पहुंचे चुके हैं। ठग लोगों को कभी बहनोई तो कभी मौसा बनाकर शिकार बना रहे हैं। आईएमए अध्यक्ष, पीएसी के एचपीसी, प्रॉपर्टी डीलर समेत कई लोग साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के लिए अलग पोर्टल की सुविधा दी है।
विज्ञापन

आठवीं वाहिनी पीएसी के एक एचसीपी के खाते से शुक्रवार सुबह कॉल आने के बाद दो बार में 20-20 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। ठग ने रिश्तेदार बनकर उन्हें झांसे में लिया था। वहीं मोबाइल बिक्री के नाम पर आईएमए अध्यक्ष से ठगी की जा चुकी है। जोगी नवादा निवासी अरविंद से कीमती फोन कम दामों में बेचने का झांसा देकर 24,500 रुपये ठग लिए गए, जबकि प्रॉपर्टी डीलर सौरभ के खाते से रिश्तेदार बनकर बीमारी के नाम पर 85 हजार रुपये उड़ा लिए गए। अधिकारियों का मानना है कि इंटरनेट पर लोगों की सक्रियता बढ़ने से साइबर ठग तरह-तरह के लिंक सोशल मीडिया और मेसेज के माध्यम से भेज रहे हैं। कुछ लोग ठगों के झांसे में आ जात हैं। एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि जांच में पता लगा है कि दिल्ली और बंगलूरू के कुछ इंजीनियरिंग छात्र भी साइबर ठगी कर रहे हैं। उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले नंबर फर्जी आईडी पर होने के कारण ट्रेस करना मुश्किल होता है। हरियाणा और जामतारा के ठग पहले से सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed