फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber cell got 80 thousand back in cheating of one lakh

साइबर सेल ने एक लाख की ठगी में 80 हजार वापस कराए

Wed, 23 Jun 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cyber cell got 80 thousand back in cheating of one lakh
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

इज्जतनगर के युवक के खाते से साइबर ठग ने बहनोई बनकर उड़ाए थे रुपये

विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर में प्यारे लाल कॉलोनी निवासी रोहित कुमार के खाते से उड़ाए गए एक लाख रुपये में से 80 हजार रुपये साइबर सेल ने उनके खाते में वापस करा दिए हैं।

रोहित कुमार ने बताया कि 25 जून को एक व्यक्ति ने उनका रिश्ते का बहनोई बताकर फोन किया। उसने कहा कि कहीं से कुछ रुपये आने हैं लेकिन वह रिसीव नहीं कर पा रहे हैं। दूर का रिश्तेदार होने के चलते वह आवाज नहीं पहचान सके और उसकी बातों में आ गए। उसके बताए अनुसार उन्होंने भेजे गए लिंक को खोला तो कुछ ही देर में उनके बैंक खाते से पांच बार में 20-20 हजार करके एक लाख रुपये कट गए। अगले दिन उन्होंने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत की तो मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई। इसके बाद साइबर सेल के प्रभारी संजय कुमार और एसआई श्याम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को उनके खाते में 80 हजार रुपये वापस करा दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed