फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

शोभायात्राएं निकलीं, गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

Sat, 10 Sep 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
cultural
उसहैत में निकाली गई श्री गणेश शोभा यात्रा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दस दिन से चल रहे गणेश महोत्सव का शुक्रवार को शोभायात्राओं के बाद गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ समापन हो गया। उसहैत, उसावां, दहगवां, जरीफनगर, बिसौली में शोभायात्राओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उसावां। बाबा लक्कड़ दास शिव मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव का शुक्रवार को भगवान गणेश की प्रतिमाओं के गंगा में विसर्जन के साथ समापन हो गया। प्रतिमाओं के विसर्जन से पहले गाजे-बाजे और आकर्षक स्वचालित झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा ने विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। भक्तिमय धुनों पर गणेश भक्त प्रतिमाओं को लेकर अटैना गंगा घाट पहुंचे। यहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

दहगवां। कस्बे में श्रीराम मंदिर और सुनारों वाली गली में हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को गणेश भक्तों ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में भक्तों ने जमकर अबीर और गुलाल भी उड़ाया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों को शामिल किया गया। शोभायात्रा के बाद भक्तों ने गणेश प्रतिमाओं का राजघाट पर विसर्जन कर दिया। इस दौरान प्रधान मयंक गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता, लोकमन वर्मा, नमित गुप्ता, अंकित गुप्ता, अरविंद गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसहैत। कस्बे में रिलायंस टावर के पास दस दिन से चल रहे श्री गणेश महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। इससे पहले हवन-पूजन और भगवान गणेश की आरती के बाद गणेश प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ने बड़ा बाजार, घासमंडी, नीचे बाजार, जाटवान, रपटा पुल आदि स्थानों पर भ्रमण किया। अटेना घाट पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया।
बिसौली। नगर में गणेश शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने गणेशजी का पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
नगर के लक्ष्मीनारायण बड़ा मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा बड़ा मंदिर से प्रारम्भ होकर बीच कुआं, मोहल्ला सराय, पुलिस चौकी, मुख्य चौराहे, बुध बाजार होती हुई पुन: मंदिर पर जाकर विसर्जित हुई। सबसे आगे चल रहे काली अखाड़ों के कलाकारों के करतब देख लोग अचंभित हो गए। छोटे बच्चों का काली अखाड़ा, भभूत लगाए बाबा का वेश धारण करे कलाकारों का तांडव नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहे। शोभायात्रा में भगवान गणेश, भगवान शिव, मां दुर्गा, काली, हनुमान जी आदि की झांकियां भी नगरवासियों को आकर्षित कर रहीं थीं।
साथ में चल रहे बैंड व डीजे की धुनों पर युवा थिरकते दिख रहे थे। इस दौरान दुर्गेश वार्ष्णेय, अमित पाठक, नरेंद्र दिवाकर, अनुराग वार्ष्णेय, सौरभ महाजन, मोंटी महाजन आदि शोभायात्रा में शामिल रहे।
कछला गंगाघाट पर काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
कछला। पितृपक्ष पूर्णिमा से पहले शुक्रवार पूर्वाह्न से ही गंगाघाट पर एटा, कासगंज और हाथरस जिले के गणेश प्रतिमा विसर्जन को भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। एटा से प्रतिमा विसर्जन को भक्तों की टोली के साथ घाट पर आए जितेंद्र कुमार ने बताया कि गणेश विसर्जन पितृपक्ष में नहीं हो सकता। बाद में गणेश जी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

विसर्जन को हालांकि बदायूं जिले के भी कुछ परिवार आए लेकिन अधिकतर प्रतिमाओं का दो दिन पहले ही गंगाघाट पर विसर्जन हो चुका है। विसर्जन को लेकर पूरे दिन घाट पर हर-हर गंगे की गूंज सुनाई दी। भक्तों ने विसर्जन से पहले प्रतिमाओं का पूजन भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed