{"_id":"5d9a4c148ebc3e017553b78d","slug":"cultural-bareilly-news-bly3790583125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी दशहरा मेला 10 से, गीतांजलि राय की भजन संध्या होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी दशहरा मेला 10 से, गीतांजलि राय की भजन संध्या होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोटरी क्लब का तीन दिवसीय दशहरा मेला 10 अक्तूबर से शुरू होगा। मेले के पहले दिन भजन गायिका गीतांजलि राय की भजन संध्या होगी। फैंसी ड्रेस, मेला क्वीन आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। बिस्मिल बैंड रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए ट्राई साइकिलें दी जाएंगी।
रोटरी भवन में हुई प्रेसवार्ता में पूर्व मेयर और क्लब के चार्टर प्रेसीडेंट डॉ. आईएस तोमर ने कहा कि 10 अक्तूबर की शाम को सुप्रसिद्ध भजन गायिका गीतांजलि राय की भजन संध्या होगी। इसके अलावा फैंसी ड्रेस और स्कूल बैंड प्रतियोगिता होगी। 11 अक्तूबर को वॉयस ऑफ बरेली, मेला क्वीन प्रतियोगिता होगी। बिस्मिल बैंड रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। अंतिम दिन 12 अक्तूबर को बरेली डांस और मेला क्वीन प्रतियोगिता होगी, इसी दिन म्यूजिकल नाइट भी होगी। रात में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। मेला डायरेक्टर राजीव तनेजा ने बताया कि इस साल उच्चकोटि के खानपान की मेजबान कैटर्स को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया प्रभारी संदीप मेहरा ने बताया कि इस साल दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए ट्राईसाइकिलें भी वितरित की जाएंगी।