{"_id":"5d93b5448ebc3e0167561a7b","slug":"cultural-bareilly-news-bly37840701","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 सुकुमारों ने बढ़ाई महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा की भव्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 सुकुमारों ने बढ़ाई महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा की भव्यता
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा में स्वचालित झांकियां और घोड़ों पर सवार सुसज्जित 18 सुकुमार शोभायात्रा की भव्यता बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा का बरेली मर्चेंट एसोसिएशन ने फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
अग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा दोपहर में अग्रवाल धर्मशाला साहूकारा से शुरू हुई। शोभायात्रा को भाजपा नेता मनीष अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल आदि अग्र बंधुओं ने नारियल फोड़ कर रवाना किया। शोभायात्रा बड़ा बाजार, कुतुबखाना, आलमगीरी गंज, मठ की चौकी होते हुए शहामतगंज पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के 18 गोत्र को दर्शाते हुए घोड़ों पर सवार 18 सुकुमार बच्चे एवं भव्य स्वचालित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहे। शहामत गंज चौराहे पर बरेली मर्चेंट एसोसिएशन के जफर बेग, गिरीश अग्रवाल, कैसर रजा, लकी अग्रवाल आदि पदाधिकारियों ने स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, सुमित गोयल, सुधीर कुमार अग्रवाल, राज अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा। मीडिया प्रभारी ने बताया राज अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को शाम छह बजे से आईएमए हाल में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह होगा।