{"_id":"5d7d54d28ebc3e01656e8343","slug":"cultural-bareilly-news-bly3761928162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों को मुक्ति दिलाने की आगे बढ़ी मुहिम, अस्थियां लेने पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों को मुक्ति दिलाने की आगे बढ़ी मुहिम, अस्थियां लेने पहुंचे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अमर उजाला में खबरें प्रकाशित होने के बाद लोग श्मशान भूमि में सालों से लटकी अस्थियां लेने को पहुंचने लगे हैं। शनिवार को भी दो दर्जन से ज्यादा लोग यहां से अस्थि कलश लेकर गए। मगर श्मशान भूमि से कुछ दूरी पर ही रहने वाले तमाम लोगों को अब भी अपनों की अस्थियां विसर्जित करने की फुरसत नहीं मिली है। अब श्मशान भूमि समाजसेवी संगठन की मदद से इसे कराने की तैयारी में है।
श्राद्ध पक्ष शुरू हो चुके हैं और लोग घरों में अपने बुजुर्गों की आत्मा की शांति के लिए तरह-तरह के आयोजन कर रहे हैं। मगर संजयनगर और सिटी श्मशान भूमि में सैकड़ों बुजुर्गों की अस्थियां विसर्जन के इंतजार में पेड़ पर लटकी हैं। हालांकि अमर उजाला की मुहिम के बाद शुक्रवार से ही यहां लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सिटी श्मशान भूमि के सेवादार कन्हैया ने बताया कि शनिवार को सुबह से ही लोग आने लगे थे। करीब दो दर्जन लोग अस्थि कलश वहां से ले गए हैं। बाकी बची अस्थियों को विसर्जन महिला जागृति मंच ने श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिनों में कराने को कह दिया है। हालांकि यहां सुभाषनगर, नेकपुर, किला समेत आसपास के तमाम लोगों की अस्थियां टंगी हैं, जिनके परिवार वहां से महज एक-दो किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं। वहीं, महिला जागृति मंच की अध्यक्ष डॉ. मनु नीरज शनिवार को संजयनगर श्मशान भूमि पहुंचीं। वहां उन्होंने जनरल सेक्रेटरी महेंद्र पटेल से बात की और तय हुआ कि जल्दी ही अस्थियों का विसर्जन कराया जाएगा।