{"_id":"6a1b307a9ea74cfc8c023714","slug":"cuet-exam-started-two-and-a-half-hours-late-due-to-technical-glitch-bareilly-news-c-4-bly1034-895565-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तकनीकी खामी की वजह से ढाई घंटे देरी से शुरू हुई सीयूईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तकनीकी खामी की वजह से ढाई घंटे देरी से शुरू हुई सीयूईटी
विज्ञापन
बरेली। नीट-2026 का पेपर लीक होने के बाद शनिवार को सीयूईटी-2026 में भी अव्यवस्था देखने को मिली। तकनीकी खामी की वजह से परीक्षा ढाई घंटे देरी से शुरू हुई। इस बीच अभिभावकों के सब्र का बांध टूट गया तो उन्होंने 112 पर कॉल करके पुलिस भी बुला ली। नौ बजे से प्रस्तावित परीक्षा सुबह 11:30 बजे शुरू कराई जा सकी। परीक्षाओं में लगातार खामियां सामने आने पर एनटीए की क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-2026) का आयोजन भोजीपुरा स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट में बने टीसीएस सेंटर में किया जा रहा है। शनिवार को परीक्षा का दूसरा दिन रहा। परीक्षा सुबह नौ बजे से होनी थी, लेकिन परीक्षा भवन के बाहर नोटिस चस्पा कर अभिभावकों को सूचित किया गया कि तकनीकी खामी की वजह से परीक्षा शुरू नहीं हो पा रही है। इसके लिए इंतजार करना होगा।
इस दौरान इस वर्ष की टॉपर मानवी पटेल भी परीक्षा देने पहुंचीं। उनके पिता हरेंद्र सिंह रानू ने बताया कि बच्चों को इंतजार करते हुए जब दो घंटे बीत गए तो कुछ अभिभावकों का समय का बांध टूट गया। करीब 11:15 बजे 112 डायल कर पुलिस बुला ली। पुलिसकर्मियों ने परीक्षकों, सुरक्षा कर्मियों व अभिभावकों को समझाया। इसके बाद 11:30 बजे परीक्षा शुरू हुई जो ढाई बजे तक चली।
विज्ञापन
थोड़ी-थोड़ी देर कहकर टरकाते रहे जिम्मेदार
फोटो
इंतजार करके परेशान हो गए। अंदर समय देखने के लिए भी हमारे पास कुछ नहीं था। कक्ष निरीक्षक ने बताया कि पेपर अभी सर्वर से ही अपलोड नहीं हुआ है। पहले दस फिर 11 बजे तक इंतजार कराया गया, फिर 11.30 बजे परीक्षा शुरू हुई। - मानवी, छात्रा
कक्ष निरीक्षक पांच-पांच मिनट की देरी बताकर हमें ढांढस बंधाते रहे। मुख्य सर्वर से ही प्रश्न पत्र अपलोड नहीं होने की जानकारी सामने आई। हमारी शिफ्ट ढाई घंटे तो शाम की शिफ्ट एक घंटा देरी से शुरू हो सकी। - फलक अंजुम, छात्रा
परीक्षा में देरी से परेशान होते हैं विद्यार्थी
ये व्यवस्था ठीक नहीं है। 12वीं के बाद विद्यार्थी अच्छे संस्थानों में प्रवेश के लिए सीयूईटी में सम्मिलित होते हैं। ऐसी अव्यवस्था से छात्र और अभिभावक दोनों परेशान होते हैं। इससे उनकी परफॉर्मेंस पर भी फर्क पड़ता है। - शिवम सक्सेना, कोचिंग संचालक
एजेंसी समय पर पेपर नहीं दे सकी। यदि पेपर ही तैयार नहीं था तो पहले ही परीक्षा आगे बढ़ा देनी चाहिए थी। इंतजार करने से विद्यार्थी की परफॉर्मेंस प्रभावित होती है। पहले नीट का पेपर लीक हुआ, अब ऑनलाइन परीक्षा भी सवालों के घेरे में है। - मुकेश मिश्रा, कोचिंग संचालक