फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crops belonging to farmers from 12 villages submerged; SDM had the highway cut to drain the water.

Bareilly News: 12 गांवों के किसानों की फसलें जलमग्न, एसडीएम ने हाईवे कटवाकर निकलवाया पानी

Tue, 08 Sep 2026 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 08 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Crops belonging to farmers from 12 villages submerged; SDM had the highway cut to drain the water.
नवाबगंज। तहसील के इनायतपुर, धौरेरा, खंजनपुर, खंजनिया, सहोदरनगला, गरगईया, नवादा, विशनपुर और श्यामपुर सहित 12 गांवों में लगातार बारिश हुई है। इससे नदी का जलस्तर बढ़ने से गन्ना और धान की हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। फसलों की बर्बादी से परेशान किसानों ने विधायक डॉ. एमपी आर्य और एसडीएम से पानी निकासी की मांग की थी। एसडीएम ने हाईवे कटवाकर जलनिकासी शुरू कराई है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सत्येंद्र कटियार, एई मयंक मिश्रा और एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर हरिहर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम सचिन कुमार ने सोमवार को एनएचआई के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। उन्होंने जलमग्न खेतों में बर्बाद होती फसलों का जायजा लिया। इसके बाद एसडीएम ने बरेली-सितारगंज हाईवे को गरगईया गांव के पास जेसीबी से कटवाकर पानी का निकास शुरू कराया। खेतों में पानी कम होने लगा तो किसानों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम सचिन कुमार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

जल निकासी के लिए हाईवे पर बनेगी पुलिया
एसडीएम सचिन कुमार ने बताया कि किसानों की फसलें खराब नहीं होने दी जाएंगी। एनएचएआई के पीडी से वार्ता की है। इस वार्ता में धौरेरा, इनायतपुर और गरगईया गांव के पास हाईवे पर पुलिया बनाने का निर्णय किया गया। यह पुलिया बरसात में खेतों में भरने वाले पानी का निकास सुनिश्चित करेगी। अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। हाईवे के साथ ही पुलिया का निर्माण भी कराया जाएगा।फिलहाल व्यवस्था करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आकलन कर मुआवजे के लिए भेजी रिपोर्ट
नवाबगंज/क्योलड़िया। देवहा नदी में जलस्तर बढ़ने से अमीरनगर सहित तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। अबतक 190-200 बीघा भूमि नदी में समा चुकी है। सोमवार को एसडीएम सचिन कुमार यादव ने अमीरनगर गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को बाढ़ आने पर सतर्क रहने को कहा। एसडीएम ने कच्चे मकानों का जायजा लिया और पंचायत घर पर ताला देख पंचायत सहायक अनु को अभिलेख सुधारने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सफाई कर्मचारी न आने की शिकायत की। सोमवार को 25000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर के बढ़ने की संभावना है। एसडीएम सचिन कुमार ने बताया कि राजस्व टीम को क्षेत्र पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। 34 किसानों की भूमि का आकलन कर मुआवजे के लिए भेजा जा रहा है। सफाई कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed