{"_id":"5ad5f4fd4f1c1ba6018b50ae","slug":"women-hostage-homeguard-while-police-team-trying-to-arrest-slaughterers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी को गई पुलिस को महिलाओं ने दौड़ाया, होमगार्ड बंधक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरफ्तारी को गई पुलिस को महिलाओं ने दौड़ाया, होमगार्ड बंधक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 17 Apr 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनपुर ठिरिया में पुलिस पर पथराव करने और पशुओं का अवैध कटान करने के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम को महिलाओं ने घेर लिया। एक होमगार्ड को महिलाओं ने बंधक भी बना लिया। पुलिस ने बमुश्किल होमगार्ड को छुड़ाया। इस दौरान पुलिस की महिलाओं से तीखी नोकझोक भी हुई। बाद में पुलिस खाली हाथ लौट आई।
मोहनपुर ठिरिया में 15 मार्च को अनधिकृत रूप से चल रहे स्लाटर हाउस के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। आरोप है कि ठिरिया की चेयरमैन तारा बी, उनके पति महफूज खां, बेटे तहसीन, पूर्व चेयरमैन के बेटे पप्पू, इमरान समेत दर्जनों पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था। इसके बाद पांच थानों की पुलिस ने मोर्चा लेकर तस्करों को खदेड़ा था। इस मामले में पुलिस ने मौजूदा चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन सहित 50 से ज्यादा तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
पशुओं का अवैध कटान होते नहीं मिला
सोमवार को एसपी सिटी अभिनंदन कैंट और बिथरीचैनपुर थाने की पुलिस लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने मोहनपुर ठिरिया पहुंचे थे। करीब पांच टीमें बनाकर पुलिस ने दबिश देनी शुरू की। दो घंटे चली दबिश के दौरान पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान सामने आया कि एक होमगार्ड लापता है। इस पर दोबारा से घरों में दबिश देकर तलाशी ली गई तो पता चला कि होमगार्ड को मांस तस्करों के परिवार की महिलाओं ने एक घर में बंधक बना लिया था। महिलाओं से होमगार्ड को छुड़ाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की धमकी दी। परिवारों को हिदायत दी कि फरार आरोपियों को सरेंडर करा दें, नहीं तो पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेजेगी।
विज्ञापन
पशुओं के अवैध कटान की जांच करने पहुंचे थे। टीम ने फरार चल रहे पशु तस्करों के घरों पर दबिश दी थी। एक जगह महिलाओं से नोकझाेंक की स्थिति बनी थी, लेकिन होमगार्ड को बंधक बनाने जैसा मामला नहीं हुआ था। - अभिनंदन, एसपी सिटी