फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gangster Act cases

Hardoi News: तीन कोतवालियों में हिस्ट्रीशीटर हारून समेत 16 पर गैंगस्टर का मामला दर्ज

Sun, 30 Aug 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Gangster Act cases
हरदोई। जिले की तीन अलग अलग कोतवाली में 16 लोगां के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। इनमें बीते दिनों बस कारोबारी से रंगदारी वसूलने वाले पिहानी के पंडरवा किला निवासी हिस्ट्रीशीटर हारून और उसके भाई समेत दस लोग भी शामिल हैं। संडीला कोतवाली में दर्ज हुए मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाल समर बहादुर सिंह ने तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। फर्रूखाबाद जनपद के तेराखास के मूल निवासी और मौजूदा समय में हरियाणा क करनाल की गंगाराम कालोनी में रह रहे अनूप, शाहजहांपुर जनपद के सदर बाजार थाना क्षेत्र के गदियाना चुंगी निवासी रामकृपाल और हरियाणा के करनाल में सेक्टर-45 में रहने वाले श्रीराम उर्फ श्रीनाथ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें श्रीराम उर्फ श्रीनाथ को गैंग लीडर बताया गया है। श्रीनाथ मूल रूप से कौशांबी जनपद के सरॉय अकिल थाना क्षेत्र के भकंदा निवासी है।
विज्ञापन


पिहानी कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने दस लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज कराया है। पंडरवा किला निवासी हारून को गैंग लीडर बताते हुए उसके भाई इस्तिखार के साथ ही लईक खां, फिरोज खां, आदिल, जब्बार, जुल्फान, मुख्तार, शहनवाज और अनस के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन लोगों पर गैंग बनाकर रंगदारी वसूलना, जान से मारने की धमकी देना, गाली गलौज करना जैसे मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



संडीला कोतवाल अनुराग सिंह ने तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज कराया है। इनमें अतरौली थाना र्क्षेत्र के जुड़ाखेड़ा निवासी सचिन यादव, फत्तेपुर निवासी शिवम यादव और नउआखेड़ा निवासी सूरज यादव शामिल हैं। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम ने आसू तिराहा के पास से सचिन यादव और शिवम यादव को गिरफ्तार भी किया है। दोनों को न्यायालय ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed