फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accused in a murderous attack dodged the police and reached the SP state office.

Hardoi News: जानलेवा हमले का आरोपी पुलिस को चकमा दे पहुंचा सपा के प्रदेश कार्यालय

Sun, 30 Aug 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Accused in a murderous attack dodged the police and reached the SP state office.
हरदोई। भाजपा विधायक के भतीजे पर जानलेवा हमले का आरोपी पुलिस को चकमा देकर सपा के प्रदेश कार्यालय तक पहुंच गया। इतना ही नहीं वहां प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के बाद इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर एक तरह से पुलिस को चुनौती भी दे दी गई।
विज्ञापन

सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह के भतीजे अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक का विवाद बुधवार रात सवायजपुर निवासी जागेश्वर पाल और रामेश्वर पाल से हो गया था। दरअसल कस्बे में ही अजीत प्रताप सिंह का स्कूल है। स्कूल के बाहर गंदगी फैलाने पर आपत्ति जताने पर विवाद बढ़ गया था। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल के पति अजीत पाल, देवर मंजीत और विवेक, ससुर राजेश्वर और चचेरे ससुर जागेश्वर पाल ने धारदार हथियार और ईंट पत्थरों से अजीत पर हमला कर दिया था। घटना में अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए पांच अज्ञात लोगों पर भी जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश किए जाने का दावा करती रह गई और आरोपी पुलिस को चकमा देकर लखनऊ में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल से मिलने पहुंच गए। निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल और सपा नेता हरिनाम सिंह यादव के साथ इन लोगों ने श्यामलाल पाल से मुलाकात की। इस सबके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को भेजा। इसमें दावा किया कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की है। पूरे मामले पर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed