{"_id":"6a946911efc2fefe310cd416","slug":"factory-worker-dies-during-treatment-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-183534-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: उपचार के दौरान फैक्टरी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: उपचार के दौरान फैक्टरी कर्मचारी की मौत
Sun, 30 Aug 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। फैक्टरी में काम करते समय बीमार हुए कर्मचारी की रविवार सुबह निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे परिजन में चीख- पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव लालऊ थाना दक्षिण निवासी सोनू जलेसर रोड स्थित एक ग्लास फैक्टरी में काम करता था। फैक्टरी में अधिक गर्मी के चलते चार दिन पूर्व उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। साथी कर्मचारियों ने उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। उसका आईसीयू वार्ड में उपचार चल रहा था। शनिवार देर शाम चिकित्सकों ने परिजन से कहा था कि तबीयत में सुधार नहीं हो रहा, उसे अन्य अस्पताल में ले जाने को कहा गया। इस बीच फैक्टरी का कर्मचारी वहां पहुंच गया था और परिजन को फैक्टरी स्वामी द्वारा आठ लाख रुपये देने के साथ ही पत्नी को प्रत्येक माह मानदेय देने की बात कही थी। इसके चलते परिजन ने हंगामा कर कर्मचारी को पकड़ लिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उत्तर थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।