{"_id":"5a6896094f1c1b8f268b61b2","slug":"university-is-unsafe-for-girls-one-more-harassed-by-outsider","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि कैंपस नहीं सेफ, कर्मचारी की बेटी से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवि कैंपस नहीं सेफ, कर्मचारी की बेटी से छेड़छाड़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 24 Jan 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल नवंबर में एलएलएम की छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना से एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कोई सबक नहीं लिया और कैंपस में एक और बेटी छेड़छाड़ की शिकार हो गई। इस बार निशाना बनी विश्वविद्यालय के कर्मचारी की ही बेटी। एक आउट साइडर लड़के ने उसके साथ सरेराह छेड़छाड़ की। लड़की ने मुख्य गेट पर बैठे गार्ड से शिकायत की जिसके बाद गार्ड ने मनचले को पकड़ा और जमकर धुनाई की। पुलिस भी मौके पर पहुंची। लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
घटना दोपहर दो बजे के बाद की है। विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी की बेटी कैंपस से बाहर जा रही थी। लड़की एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। गेट नंबर तीन से एक मनचला उसका पीछा करने लगा। गर्ल्स हॉस्टल वाला रास्ता सुनसान था। रास्ते में कई बार लड़के ने छेड़छाड़ की। लड़की बड़ी मुश्किल से खुद को बचाते हुए मुख्य गेट तक पहुंची। वहां तैनात गार्ड को सारी घटना बताई। उसके बाद गार्ड ने लड़के को दबोच लिया। जमकर उसकी पिटाई की। तत्काल चीता पुलिस को सूचना दी। हालांकि इतना सब कुछ होने के बावजूद विश्वविद्यालय के आला अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस लड़के को गिरफ्तार करके ले गई।
घटना के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद सुरक्षा प्रभारी को इसकी जानकारी दी गई। उसके बाद तीनों गेट पर सुरक्षा बढ़ाई गई। मुख्य गेट से जो भी अंदर गया उसके आईकार्ड चेक किए गए। जो कैंपस का नहीं था उसको अंदर नहीं जाने दिया गया। कुछ लड़कों की गार्ड से अंदर जाने को लेकर नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन
विवि की सुरक्षा व्यवस्था ताक पर
केंद्रीय पुस्तकालय के पास एलएलएम की छात्रा के साथ दिन में ही घटना हुई थी। सहपाठी ने ही उसके साथ ऐसी हरकत की। घटना के बाद कुछ दिन तक कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था सख्त दिखी पर मामला ठंडा होने के बाद सुरक्षा फिर ढीली हो गई। मुख्य गेट पर गार्ड जरूर आईकार्ड देखकर अंदर जाने देते हैं पर गेट नंबर दो और तीन से कोई भी आसानी से पहुंच सकता है। एक मनचला भी गेट नंबर तीन से कैंपस के अंदर पहुंचा। घटना के बाद विवि की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सुरक्षा प्रभारी बोले मानसिक विक्षिप्त था लड़का
विवि के सुरक्षा प्रभारी दुर्वेंद्र सिंह का कहना था कि लड़का मानसिक विक्षिप्त था। लड़की ने बताया कि लड़का उसका पीछा कर रहा था। इसकी शिकायत गार्ड से ही थी। लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया है। लड़की कैंपस के एक कर्मचारी की थी। तीनों गेट पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। आउट साइडर को सख्ती से रोका जाएगा।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। सुरक्षा गार्ड से बात करूंगा और घटना की जानकारी लूंगा। सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता किए जाएंगे।
-एके अरविंद, कुलसचिव