{"_id":"10c5ce21392128efd242c57534b9b54f","slug":"uncontrollable-car-beat-the-uncle-nephew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने मामा-भांजे को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार ने मामा-भांजे को रौंदा
बरेली
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमनगर में धोबी चौराहे पर बेकाबू कार का चालक बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदकर भागने की कोशिश करने लगा। हादसे में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए, लेकिन कार भी चालक समेत पकड़ी गई। गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ करके चालक की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच पहुंची पुलिस चालक को भीड़ से बचाकर थाने ले आई।
घोबी चौराहा निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र कुमार 18 वषीय भांजे जयवीर सिंह के साथ मॉडल टाउन से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। प्रेमनगर थाने से धर्मकांटे की तरफ जाते समय बेकाबू कार ने धोबी चौराहे के पास उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही मामा-भांजे दूर जाकर गिरे। हादसे में मामा-भांजे को गंभीर चोटें आई और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। उधर, भीड़ ने हादसे से बाद कार लेकर भाग रहे चालक को घेर लिया। भीड़ ने कार से शीशे तोड़ डाले। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को समझाकर शांत कि या और चालक को थाने में बैठा लिया। एसएसआई रामनारायण ने बताया कि हादसे में मामा-भांजे जख्मी हुए हैं। मामले में तहरीर मिलते ही मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।