{"_id":"58373fe64f1c1b983513b888","slug":"truck-driver-murdered-bodies-dumped-on-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास पर ट्रक चालक की हत्या कर शव फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाईपास पर ट्रक चालक की हत्या कर शव फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Fri, 25 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Truck driver murdered bodies dumped on bypass
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की रात रामपुर निवासी ट्रक चालक की हत्या करने के बाद हत्यारे बड़ा बाईपास पर विलयधाम के नजदीक शव फेंक गए। सिर में लोहे के पाने से हमला करके उसे मौत के घाट उतारा गया है। ड्राइवर के बड़े भाई ने ट्रक मालिक पर हत्या कराने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
रामपुर के कस्बा टांडा के मोहल्ला टंडोली निवासी 35 वर्षीय जमील अहमद मुरादाबाद के लालबाग में रहने वाले संजय कुमार का ट्रक चलाता था।
दो नवंबर को जमील और संजय दोनों ट्रक लेकर घर से निकले थे। इस दौरान तमाम शहरों में वे ट्रक चलाते रहे। बृहस्पतिवार की सुबह विलयधाम के पास रामपुर की तरफ सड़क किनारे जमील का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी इंचार्ज बैरियर टू हरीश कुमार ने शव की तलाशी ली तो मोबाइल मिल गया। मोबाइल से नंबर लेकर पुलिस ने जमील की पत्नी को फोन करके घटना की जानकारी दी। सभी मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
घरवालों के मुताबिक 23 नवंबर की शाम को जमील ने पत्नी फातिमा को फोन करके कहा कि संजय खर्चे के रुपये देने को लेकर झिकझिक कर रहा है, मारपीट भी हुई है। अब वह उसके साथ काम नहीं करेगा। इसके बाद वह संजय के साथ ट्रक लेकर रामपुर की तरफ आने लगा। इस बीच रास्ते में फिर संजय से उसका विवाद हो गया। इसकी जानकारी जमील ने पत्नी को मोबाइल पर दी थी। घरवालों ने आशंका जताई है कि इसी विवाद में संजय ने जमील की हत्या की है। यह भी आरोप लगाया कि जमील को ट्रक से कुचला भी गया। घरवालों का कहना है कि सुबह जब फातिमा ने फोन मिलाया था तो उसने बताया कि वह उसे लखनऊ छोड़कर मुरादाबाद आ गया था। दोपहर करीब ग्यारह बजे जमील के भाई शकील ने संजय को फोन किया तो उसने बयान बदल दिया। कहने लगा कि वह जमील को बरेली में छोड़ आया है। शकील ने संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई कराने को तहरीर दे दी है। सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर ने बताया कि जमील की मौत के मामले की छानबीन की जा रही है।