फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thunderbolt throws woman's chaos, register

चौकी में महिला का हंगामा, कुर्सी-रजिस्टर फेंके

Thu, 23 Nov 2017 02:17 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 23 Nov 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Thunderbolt throws woman's chaos, register
पऊफेंकी गइऱ्ईं कु‌िससिऱ्र्सियां
बुधवार को बाकरगंज चौकी अजीब नजारा देखने को मिला। पुलिस कार्रवाई से नाराज महिला ने चौकी पहुंचकर गाली-गलोच करते हुए सामान उठाकर बाहर फेंकना शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोग सामान और फाइले समेटकर इकट्ठा इकट्ठा करते रहे। इस दौरान पुलिस नदारद रही। करीब तीस मिनट तक यह सब होता रहा। महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर भी हंगामा किया। इसके बाद किला थाने की पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन

बाकरगंज निवासी मिथलेश पत्नी झनकारी लाल का पड़ोस में रहने वाली हरदेई पत्नी नेमचंद से विवाद हुआ था। मिथलेस ने कार्रवाई के लिए बाकरगंज चौकी पर तहरीर सौंपी थी। आरोप है कि पुलिस में शिकायत से नाराज हरदेई देवी और उनके परिवारवालों ने मिथलेश के साथ बुधवार सुबह मारपीट की। इसके बाद मिथलेश सुबह नौ बजे बाकरगंज चौकी पहुंची। चुनाव ड्यूटी के चलते चौकी पर कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। नाराज महिला ने चौकी के अंदर ही हंगामा शुरू कर दिया। उसने चौकी के अंदर रखी कुर्सियां बाहर फेंक दीं। इंचार्ज की अलमारी में रखी फाइल और मेज पर रखे कागज भी बाहर फेंक दिए। इसके बाद वह एसएसपी कार्यालय भी पहुंची और हंगामा किया। बाकरगंज चौकी प्रभारी प्रदीप बिश्नोई के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। शांति भंग की कार्रवाई हो चुकी है। अब महिला दोबारा कार्रवाई चाहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed