फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There is one and a half decades of war Bgwat- saffron

डेढ़ दशक से चल रही है भगवत- केसर  की जंग

Wed, 15 Feb 2017 12:38 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 15 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
There is one and a half decades of war Bgwat- saffron
There is one and a half decades of war Bgwat- saffron - फोटो : बरेली, अमर उजाला
पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार और पूर्व एमएलसी केसर सिंह गंगवार के बीच राजनीतिक वर्चस्व की जंग डेढ़ दशक पहले शुरू हुई थी। 12 साल पहले जिला पंचायत चुनाव में केसर सिंह के सामने भगवतसरन गंगवार के बेटे अतुल गंगवार चुनाव लड़ रहे थे। उस समय भी मतगणना के दौरान केसर और भगवत में धक्का मुक्की हो गई थी। ढाई दशक पहले दोनों नेताओं ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत भाजपा से की थी। 
विज्ञापन

भगवतसरन और केसर सिंह ने नब्बे के दशक में एक साथ भाजपा से राजनीतिक कैरियर शुरू किया था। उस समय दोनों गहरे राजनीतिक दोस्त थे। 1993 में केसर सिंह ने भगवतसरन को नवाबगंज से एमएलए का चुनाव भी लड़ाया था। 1995 से 2000 तक एक साथ रहे। वर्ष 2005 नवाबगंज क्षेत्र से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे थे। उनके सामने तत्कालीन मंत्री भगवतसरन गंगवार के बेटे अतुल गंगवार थे। मतगणना के दौरान एजेंट से कहासुनी होने पर भगवतसरन से केसर की पहले कहासुनी हुई। बाद में ये झगड़ा धक्का मुक्की तक पहुंच गया था। हाल ही में पीडब्ल्यूडी से स्वीकृत निर्माण का शिलान्यास करने को लेकर भी भगवतसरन समर्थकों का भाजपाइयों से विवाद हो चुका है। भाजपाइयों ने भगवतसरन गंगवार का पुतला दहन करने की कोशिश की तो उनके समर्थक पुतला छीनकर ले गए। केसर सिंह बसपा में चले गए तो भी उनकी भगवतसरन गंगवार से नहीं बनी। पिछले साल केसर सिंह जब भाजपा में शामिल हुए उसी समय से दोनों के बीच झगड़े की आहट सुनाई देने लगी थी जिसका परिणाम विधानसभा चुनाव के मतदान से दो दिन पहले सामने आया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed