{"_id":"57c73c1f4f1c1bb80d2cb76b","slug":"the-teacher-went-to-school-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को स्कूल में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक को स्कूल में घुसकर पीटा
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 01 Sep 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व माध्यमिक विद्यालय खानपुर में बुधवार को शिक्षक की पिटाई के कारण अफरातफरी मच गई। आरोप है कि प्रधान के पति अपने दो साथियों के साथ स्कूल परिसर में घुसे और प्रभारी इंचार्ज शिक्षक शहजाद हुसैन की पिटाई कर दी। शिक्षक के सिर और शरीर में कई स्थानों पर चोट आई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शिक्षक गुलजार बी का कहना है कि सुबह साढ़े नौ बजे प्रधान राजरानी स्कूल पहुंचीं और रसोइये की नियुक्ति के मामले में शोर मचाने लगीं। उनकी बातों को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया तो वह चली गईं। कुछ ही देर बाद उनके पति खरक सिंह और उनके साथी संतोष सिंह व जमुना प्रसाद भी पहुचंच गए। आरोप है कि तीनों शोर शराबा करने लगे। इससे बच्चे घबरा गए। किला के मोहल्ला जसौली निवासी जूनियर हाईस्कूल के प्रभारी शिक्षक शहजाद हुसैन चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंच गए। आरोप है कि प्रधान के पति रसोईया की नियुक्ति को लेकर खफा थे। उन्होंने शिक्षक के पास पहुंचते ही कहा कि तुमने रसोईया की नियुक्ति उनसे बिना पूछे कैसे कर ली। शिक्षक ने इस नियुक्ति को अपना अधिकार बताया तो प्रधान के पति भड़क गए। उनका कहना था कि ग्राम शिक्षा समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान होता है। तुम रसोईया की नियुक्ति नहीं कर सकते हो। इसे लेकर दोनों में नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि प्रधान के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिक्षक की पिटाई कर दी। पुलिस ने शिक्षक की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा लिखकर पूछताछ शुरू कर दी है। बीएसए ऐश्वर्या लक्ष्मी को इसकी जानकारी दी गई है। प्रभारी एसओ भोजीपुरा भारत सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन करके शिक्षक के हमलावरों पर कार्रवाई की जाएगी।