फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The son of the military worker shot dead on birthday

जन्मदिन पर सैन्यकर्मी के बेटे की गोली मारकर हत्या

Thu, 25 May 2017 01:32 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 25 May 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
The son of the military worker shot dead on birthday
The son of the military worker shot dead on birthday - फोटो : बरेली, अमर उजाला
फतेहगंज पश्चिमी के अगरास गांव के रहने वाले सैन्यकर्मी के 20 वर्षीय बेटे सचिन प्रसाद वाल्मीकि की फरीदपुर हाईवे स्थित गन्ना मिल के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने दोस्त अमर निवासी अगरास के साथ बाइक पर जन्मदिन का केक लेने के लिए निकला था। बुधवार रात करीब आठ बजे हुए हमले में अमर की पीठ पर भी छर्रा लगा है। अमर के मुताबिक घायल सचिन को शर्ट से बांधकर हाईवे पर करीब डेढ़ किमी तक बाइक चलाई। हाईवे पर पुलिस दिखने पर वारदात के बारे में बताया। पुलिस दोनों को लेकर मिशन अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


सैन्यकर्मी बलदेव प्रसाद पुणे में तैनात है। उन्होंने हाईस्कूल के बाद सचिन का प्रवेश बदायूं के एक निजी स्कूल में ग्यारहवीं में करवाया था। वह जन्म दिन पर घर आया हुआ था। बुधवार शाम करीब चार बजे उसका दोस्त अमर घर आया था। दोनों कहकर निकले थे कि बाजार से केक लेकर आते हैं। अमर ने बताया कि वह बाइक चला रहा था। बाजार से होकर दोनों घूमने के लिए हाईवे पर निकले थे। फतेहगंज पश्चिमी से दोनों फरीदपुर हाईवे पर चीनी मिल के पास पहुंचे थे। अमर के मुताबिक बाइक करीब 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर चल रही थी। अचानक गोली की आवाज हुई और सचिन नीचे गिर गया। 
विज्ञापन


शर्ट से बांधकर डेढ़ किमी बाइक चलाई   
अमर ने बताया कि सचिन खून से लथपथ हो चुका था। उसने अपनी शर्ट उतारकर सचिन को बाइक पर बैठाकर शर्ट से बांध लिया। जिसके बाद हाईवे पर वह मदद के लिए निकल पड़ा। पुलिस ने जब सचिन से पूछा कि फतेहगंज पश्चिमी से इतनी दूर तक करने क्या आए थे। इसका जवाब अमर नहीं दे सका। पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के घर में छाया मातम 
सचिन का भाई संजय मिनी बाईपास स्थित एक प्राइवेट कॉलेज से आईटीआई कर रहा है। जबकि बहन अंजली प्रसाद भी पढ़ती है। संजय ने बताया कि करीब सचिन और अमर दोनों छह साल से दोस्त है। इनका गांव में भी कोई विवाद नहीं था। 27 मई को सचिन के तिहेरे भाई की शादी होनी थी। घर में शादी का माहौल था, हत्या के बाद घर में मातम का माहौल हो गया। 

बहन की शादी पर आया था अमर 
अमर मध्य प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता है। बीती 13 अप्रैल को उसकी बहन की शादी थी। इसलिए वह बरेली एक महीने के लिए आया था। अमर के एक्सरे में छर्रा नहीं दिखा है। 


चलती बाइक पर सीने पर गोली कैसे लगी 
सचिन की पीठ पर बाई तरफ नीचे घाव मिला है। एक घाव सीने पर दाई तरफ है। पुलिस समझ नहीं पा रही कि गोली पीछे से चली तो घाव सामने कैसे आया है। दोनों दोस्त चार बजे फतेहगंज पश्चिमी से निकलकर रात आठ बजे फरीदपुर हाईवे पर क्या कर रहे थे। अमर भी सटीक जानकारी नहीं दे पा रहा है। फिलहाल पुलिस मान रही है कि कुछ ऐसा है जो अमर छिपाने की कोशिश कर रहा है। 

सैन्यकर्मी के बेटे की गोली मारकर हत्या हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले में मदद मिलेगी। 
-नीति द्विवेदी, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed