{"_id":"58f39d394f1c1b1974470ac6","slug":"the-railway-lines-were-stolen-were-caught-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन की पटरियां चुराकर ले जा रहे थे, पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल लाइन की पटरियां चुराकर ले जा रहे थे, पकड़े गए
बरेली।
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
The railway lines were stolen, were caught, caught
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटरगेज ट्रैक को ब्राडगेज बनाने के लिए उखाड़ी गईं पटरियां चुराकर ट्रक में भरकर सहारनपुर ले जाते समय बिलवां के पास रविवार को भोजीपुरा पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया। लोहे की पटरियों और स्लीपर से भरा ट्रक बरामद कर लिया है। इस मामले में छह लोगों को नामजद किया गया है। ब्राडगेज कार्य करा रहा ठेकेदार अभी फरार है।
पीलीभीत-पूरनपुर मीटरगेज ट्रैक को ब्राडगेज बनाने का काम चल रहा है। मीटरगेज ट्रैक को उखाड़कर ब्राडगेज लाइन डाली जा रही है। यह काम ठेकेदार विजय कुमार पांडेय करा रहा है। रविवार को भोजीपुरा पुलिस को सूचना मिली कि उखाड़ी गईं मीटरगेज की पटरियां और स्लीपर कुछ लोग एक ट्रक में भरकर सहारनपुर बिक्री करने ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने ट्रक को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। बड़ा बाईपास स्थित बिलवां के पास इस ट्रक को पकड़ लिया गया। पुलिस इसे बरामद कर थाने ले गई। इसमें मीटरगेज की उखाड़ी गईं लोहे की पटरियां और स्लीपर आदि करीब 12 टन लोहा लदा था। पुलिस ने ट्रक चालक फिरोज पुत्र हाशिम निवासी गांव करसौला, खजुरिया (रामपुर), नत्थू कबाड़ी निवासी नगरिया परिक्षित, इज्जतनगर, छोटे खां निवासी डरहरपुर, शीशगढ़ को पकड़कर हवालात में डाल दिया। इसी दौरान यहां ट्रक के दस्तावेज दिखाने पहुंचे बद्दन तिवारी को भी पुलिस ने बैठा लिया। इस मामले में ठेकेदार विजय पांडेय, बद्दन तिवारी, नत्थू कबाड़ी, छोटे खां, फिरोज और शकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ठेकेदार विजय पांडेय और शकील की तलाश कर रही है। जबकि पकड़े गए बद्दन तिवारी, नत्थू कबाड़ी, छोटे खां और फिरोज से पूछताछ की जा रही है।
मैं तो कागजात दिखाने आया था मुझे भी बैठा लिया
थाने में बैठे बुद्दन तिवारी का कहना था कि वह तो ठेकेदार है और रेलवे का कार्य कराता है। ट्रक पकड़े जाने की जानकारी पर वह उसके कागजात दिखाने आया था और पुलिस ने उसे भी बेवजह थाने में बैठाकर नामजद कर दिया।
विज्ञापन
रेल पटरियां चोरी के संदेह में लोहे से भरा ट्रक पकड़ा गया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सतीश यादव, एसएसआई थाना भोजीपुरा