{"_id":"5751da4a4f1c1b7d2f109b6e","slug":"the-hotel-military-wife-beaten-him-in-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने पत्नी को होटल में बुलाकर पीटा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी ने पत्नी को होटल में बुलाकर पीटा, हंगामा
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर के सिमरा बोरी गांव के फौजी सचिन सिंह तोमर ने होटल में दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर पत्नी ममता की पिटाई कर दी। इस पर पत्नी सुभाषनगर थाने से पुलिस को बुला लाई। पत्नी का आरोप है कि पति ने उसे जबरन बियर पिलाने की कोशिश की। साथ ही खाना हाथ से छीनकर भगा दिया। पुलिस ने होटल का दरवाजा तोड़कर फौजी को कमरे से निकालकर जंक्शन स्थित एमसीओ को सौंप दिया।
ममता का आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे सचिन का फोन आया। कहने लगा मुझे शुक्रवार को ड्यूटी के लिए जाना है। तुम चली आओ होटल में रुकेंगे। सचिन ने उसे बियर पिलाने की कोशिश की, लेकिन उसने इनकार कर दिया। रात करीब ग्यारह बजे वह खाना खाने बैठी थी। इसी बीच सचिन के फोन पर एक लड़की का फोन आ गया। उसने इसका विरोध करना शुरू किया तो सचिन भड़क गए। उसने मारपीट करके उसे रात में ही होटल से निकाल दिया। ममता यहां से सीधे थाना सुभाषनगर पहुंची और पुलिस को बुला लाई। पुलिस ने होटल पहुंचकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश, लेकिन उसने नहीं खोला। इस पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सचिन को निकाला और एमसीओ को सौंप दिया। ममता का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह सचिन एमसीओ से चुपचाप कहीं चले गए। उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ममता का कहना है कि सचिन उसकी हत्या कर सकते हैं। उसने एसएसपी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने मामला सुभाषनगर पुलिस को सौंप दिया है।
ममता की कहानी ही दर्द भरी है
-19 जनवरी को ममता ने सचिन और उसके रिश्ते के भाई फौजी सौरभ सिंह पर रेप का आरोप लगाते हुए थाना सुभाषनगर में मुकदमा लिखाया था। नौकरी बचाने के लिए दोनों फौजियों ने समझौता किया तो ममता की सचिन से शादी हो गई। उसकी छोटी बहन सुनीता से सौरभ सिंह को शादी करनी पड़ी। समझौते के मुताबिक ममता की शर्तें तो पूरी हो गईं लेकिन पति का दोनों की बहनों को प्यार नहीं मिल पाया। ममता का आरोप है कि सौरभ ने उसकी छोटी बहन की आगरा में हत्या कर दी। सचिन अब उसे ठिकाने लगाकर दूसरी शादी करने के चक्कर में है।