फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The dirty doings daughter arrested

बेटी से गंदी हरकत करने वाला गिरफ्तार

Sun, 18 Sep 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 18 Sep 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। एक गांव के 45 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी 15 साल की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगा तो गांव वालों ने उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पत्नी ने भी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। हालांकि बेटा गांव वालों पर रंजिशन झूठे इल्जाम में फंसवाने का आरोप लगा रहा है। किशोरी ने शुक्रवार को पड़ोस में जाकर पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया था। उसका कहना था कि मां और भाई की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर पिता ने दुराचार की कोशिश की। उसके परिवार की महिला ने पुलिस को फोन कर इसकी शिकायत कर दी थी। बाद में पड़ोसियों ने घर में पाकड़ के पेड़ से बांधकर आरोपी को पीट दिया था। शनिवार को तफ्तीश को गांव पहुंचे हलका इंचार्ज एसआई अशोक चौहान को दिए बयान में बेटी ने छेड़छाड़ की बात कही तो पिता को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी के सबसे बड़े 18 वर्षीय बेटे ने बताया कि वह परसाखेड़ा की एक फैक्टरी में मजदूरी कर रहा है। पिता शराब का लती है। खेती के नाम पर सिर्फ पांच बीघा जमीन है। तीन बच्चों के परिवार में उसके अलावा 15 साल की बहन और कक्षा दो में पढ़ रहा सात साल का भाई है। उसका कहना था कि विरोधियों ने मौके का फायदा उठाते हुए पेशबंदी के तहत उसके पिता को अपनी ही बेटी से छेड़छाड़ के संगीन इल्जाम में फंसवाकर हवालात में पहुंचवा दिया है। उसके अनुसार पिता शुक्रवार की दोपहर खाना खाने घर पर आया था। मां बरेली गई थी। छोटा भाई पड़ोस में खेल रहा था। जबकि वह फैक्टरी आया था। खाने में मक्खी निकलने पर पिता ने 15 साल की बेटी को डांटते हुए एक-दो थप्पड़ भी मार दिए थे। दिमागी तौर पर कमजोर बहन रोती हुई बाहर गई और पड़ोसियों के पूछने पर छेड़छाड़ की बात कहने लगी। बेटे ने बताया कि पड़ोसियों, गांव वालों के बहकावे में आकर मां ने छेड़छाड़ की गलत तहरीर दे दी, जिस पर मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। हालांकि, एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला भी पछतावा कर रही है। उसका कहना है कि विपक्षियों के बहकावे में आकर उसने झूठी रिपोर्ट लिखा दी है। उसके पास तो पति की जमानत करवाने तक के पैसे नहीं हैं। वह उसे कैसे छुड़वाएगी? एसओ अशोक कुमार यादव ने भी माना कि घटना पेशबंदी के तहत लिखाई हुई हो सकती है। तफ्तीश में घटना झूठी निकली तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed