{"_id":"59078a3e4f1c1bcc3444211e","slug":"the-child-took-the-child-off-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से बच्ची को उठा ले गया साथी बनकर बैठा उचक्का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से बच्ची को उठा ले गया साथी बनकर बैठा उचक्का
बरेली।
Updated Tue, 02 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
The child took the child off the train
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली से कोलकाता जा रहे दंपति के साथ साथी बनकर बरेली से ही सवार हुआ उचक्के ने पहले बैग से 45 सौ रुपये चोरी किए और ट्रेन से गायब हो गया। जब दंपति उसे ढूंढने के लिए दूसरे कोच में गए तो वह सामान के पास बैठी उनकी नौ साल की बेटी को उठा ले गया। पटना जीआरपी ने इस मामले की गुमशुदगी दर्ज की है।
इज्जतनगर इलाके के गांव अहलादपुर निवासी किशन लाल मजदूरी करते हैं। उनकी ससुराल कोलकाता के बनगा में है। किशन लाल 22 अप्रैल को बरेली जंक्शन से कोलकाता जाने को पंजाब मेल में सवार हुए थे। उनके साथ पत्नी दीपाली, नौ साल की बेटी रोशनी और तीन साल की बेटी पूजा भी थी। बरेली जंक्शन पर एक उचक्का उन्हें मिला और अपने को छोटी बिहार, इज्जतनगर का रहने वाला बताकर पड़ोस का ही होने के नाते किशन लाल के साथ बैठ गया। उसने किशन लाल के बैग में रखे 45 सौ रुपये चुरा लिए। 23 अप्रैल की सुबह साढ़े सात बजे पटना के पास पहुंचकर जब किशन लाल ने बैग से रुपये गायब देखे तो उनके होश उड़ गए। साथ में साथी बनकर बैठा उचक्का भी गायब था। वह उसे ढूंढने के लिए पीछे वाले कोच में आए। उनके साथ पत्नी दीपाली भी उचक्के को ढूंढने निकली। जबकि उनकी दोनों बेटियां सामान के पास ही बैठी थीं। किशन लाल ने बताया कि इसी दौरान उचक्का आया और उनकी नौ साल की बेटी रोशनी को यह कहता हुआ उठा ले गया कि उसे पापा बुला रहे हैं। यह बात किशन लाल को छोटी बेटी पूजा ने बताई। इस पर उन्होंने ट्रेन से उतरकर पटना स्टेशन पर बच्ची की तलाश की लेकिन नहीं मिली, तो जीआरपी पटना थाने में सूचना दी। पटना जीआरपी ने गुमशुदगी दर्ज की है। किशन लाल ने बताया कि उचक्का कौन था यह वह नहीं जानते, वह बरेली से ही उनके साथ ट्रेन में सवार हुआ था और उनकी बच्ची का अपहरण कर ले गया।