{"_id":"58728df34f1c1b7f02ba84b6","slug":"sp-city-recorded-in-the-nine-page-statement-of-siran","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिटी ने नौ पन्नों में दर्ज किए शीरान के बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी सिटी ने नौ पन्नों में दर्ज किए शीरान के बयान
बरेली
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
आला हजरत खानदान की बहू निदा की शिकायत पर उत्पीड़न के आरोप की जांच कर रहे एसपी सिटी समीर सौरभ ने रविवार को आरोपी शीरान को अपने आफिस में तलब कर बयान दर्ज किए। एक घंटे में उन्होंने शीरान के नौ पन्नों में बयान दर्ज किए। जिनका अवलोकन शुरू कर दिया गया है।
निदा ने अपने पति शीरान आदि पर उत्पीड़न समेत गंभीर आरोप लगाकर आईजी से शिकायत की है। जिसकी जांच एसपी सिटी समीर सौरभ को सौंपी गई है। शिकायत के बाद जांच शुरू करते हुए एसपी सिटी ने निदा के बयान दर्ज कर लिए थे। रविवार एसपी सिटी ने आरोपी पक्ष को अपने आफिस बुलाया और उसके बयान दर्ज किए। सूत्रों के मुताबिक शीरान ने अपने बचाव में कहा कि निदा की यह पहली शिकायत नहीं है, इससे पहले वह चार मुकदमे भी उस पर करा चुकी है, जो चल रहे हैं। उसने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के बचाव में कई तथ्य भी पेश किए। एसपी सिटी ने शीरान के करीब एक घंटे तक नौ पन्नों में बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि बयान दर्ज कर लिए गए हैं, अब उनका अवलोकन किया जा रहा है। चूंकि इससे पहले के मामले सिविल नेचर के हैं। उनकी पैरवी को निदा जाती है, तो उसे सुरक्षा मुहैया करा दी जाती है। उसकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दोनों पक्षों को सुन लिया गया है, अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।