{"_id":"9b5767fff5afa93d698e49c922c1b264","slug":"smagler-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार से बरेली आती है हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
म्यांमार से बरेली आती है हेरोइन
बरेली
Updated Wed, 21 Jan 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
बरेली क्राइम ब्रांच की इंटेलीजेंस विंग टीम की मदद से जिस तस्कर गनपत को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शनिवार को पकड़कर ले गई, उसके पास से 1.1 किलो हेरोइन बरामद की गई। आरोपी बरेली से हेरोइन ले जाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि हेरोइन की सप्लाई से आने वाली रकम का मणिपुर में आतंकी वारदातों के लिए प्रयोग किया जाता था। पुलिस ने इस लाइन पर जांच शुरू कर दी है।
यहां बता दें कि दिल्ली में कुछ महीने पहले धर्मराज और चंदशेखर 1.5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए थे। इनसे पूछताछ के बाद 12.50 ग्राम हेरोइन के साथ मीरगंज के जावेद खान व पंकज को गिरफ्तार किया था। तफ्तीश में पता लगा कि हेरोइन म्यांमार से बरेली आती है और बरेली से दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई होती है। पुलिस ने गत शुक्रवार को मणिपुर से आशिक इल्ही को गिरफ्तार किया था। शनिवार को बरेली से गिरफ्तार किया गया गनपत जावेद व पंकज का साथी है। ये तीनों अपने बैंक खातों से मणिपुर में ड्रग्स सप्लायराें के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर करते थे। बताया जा रहा है कि हाल ही के महीनों में ये दो करोड़ रुपये ट्रांसफर कर चुके हैं। गनपत पिछले 12 वर्ष से हेरोइन की सप्लाई में लगा हुआ था। इसके साथी चंद्रपाल और बीकम सिंह जुलाई, 2014 में 2.5 किलो हेरोइन के साथ गुवाहाटी में गिरफ्तार हुए थे। बरेली में एक महिला के अपहरण के मामले में पुलिस को गनपत की तलाश थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि हेरोइन की सप्लाई करने के इस गिरोह में किसी नेता का हाथ तो नहीं है और कड़ी सुरक्षा के बीच हेरोइन की खेप मणिपुर से बरेली कैसे पहुंच जाती थी।