{"_id":"56f05d024f1c1b771cf14dd0","slug":"smack-traffickers-and-name-the-two-kbule","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक तस्कर ने कबूले दो और नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मैक तस्कर ने कबूले दो और नाम
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 22 Mar 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच लाख की स्मैक के साथ पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर स्मैक तस्कर राम स्वरूप ने अपने दो साथियों के नाम और कबूले हैं। पुलिस ने उसे जेल भेजकर उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। स्मैक की मंडी बन चुकी बरेली से स्मैक की सप्लाई करने वाले भमोरा के गांव सरदारनगर निवासी हिस्ट्रीशीटर राम स्वरूप की जीआरपी लंबे समय से तलाश में थी। जीआरपी ने रविवार को उसे प्लेटफार्म नंबर दो से पकड़ लिया। जीआरपी के मुताबिक राम स्वरूप के पास से पांच लाख कीमत की स्मैक बरामद हुई। उसने पूछताछ में गांव के ही मदन और संजय का नाम कबूला है। इंस्पेक्टर जीआरपी चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि मदन और संजय चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब स्मैक आदि में तस्करी में हिस्ट्रीशीटर राम स्वरूप का सहयोग करते थे।
विज्ञापन