{"_id":"57ed76f74f1c1b7927574f6c","slug":"scrutinize-the-police-accused-of-killing-five-people-reach-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस तलाशती रही, पांच लोगों की हत्या का आरोपी पहुंच कोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस तलाशती रही, पांच लोगों की हत्या का आरोपी पहुंच कोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 30 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मुल्जिम को कागजों में तलाशती रही और पांच लोगों की हत्या के आरोपी सोनू ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश पारित कर दिया।
बारह सितंबर को हाफिगंज थाना क्षेत्र के गांव तिगरा स्थित झाला में रहने वाले सुच्चा सिंह, उसकी पत्नी जसप्रीत कौर, उनके बेटे गुरदयाल, हरदयाल और आशु की नृशंस हत्या कर दी गई थी। सुच्चा सिंह की मां बलवीर कौर की ओर से हाफिगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस सामूहिक हत्याकांड को अंजाम मृतक सुच्चा सिंह के मझले भाई कश्मीरा सिंह व पीलीभीत जिले के कस्बा पूरनपुर निवासी बहनोई सोनू ने दिया था। इस मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू में काफी तेज रही, जिसका नतीजा यह हुआ कि घटना के दूसरे दिन ही हत्यारोपी कश्मीरा सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
कश्मीरा सिंह से पूछताछ के बाद हत्या के मुकदमे में सोनू सिंह का नाम खोला गया था। घटना का खुलासा होने के दो-तीन दिन बाद तक सोनू की तलाश में पूरनपुर और बीसलपुर समेत कई जगह दबिश दी गई थी। फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया। चूंकि ऐसी घटनाओं में पर्चा रोज काटना होता है। इसलिए पुलिस केवल पर्चे में हत्यारोपी सोनू को तलाशती रही। मगर दबिश कहीं नहीं दी गई। पुलिस की सुस्ती देख सोनू ने योजना के तहत बृहस्पतिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। गौरतलब यह कि उसके सरेंडर करने की जानकारी पुलिस को मिल गई थी। फिर भी गिरफ्तार करने की कोशिश नहीं की गई। एसओ गौरव सिंह ने बताया कि सोनू ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
छोटा भाई बेचने लगा कच्ची शराब
अवैध शराब के धंधे को लेकर तिगरा गांव हमेशा सुर्खियों में रहता है। सुच्चा सिंह भी अवैध रूप से कच्ची शराब बेचता था। उसकी मौत के बाद छोटे भाई ने कच्ची शराब बेचना शुरू कर दिया है।