{"_id":"5a3586b64f1c1b9e678c214f","slug":"sand-mining-from-the-land-of-palej-war-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालेज की भूमि से रेत खनन को लेकर मारपीट, फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालेज की भूमि से रेत खनन को लेकर मारपीट, फायरिंग
बरेली।
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा की पालेज की भूमि से रेत खनन को लेकर मोहल्ला प्यसा के आकिल और इसी मोहल्ले के बबलू के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि आकिल ने तमंचे से फायर झोंक दिया, जिससे बबलू बाल-बाल बचा। बबलू ने थाने आकर पुलिस को घटना की तहरीर दी तो पुलिस ने बबलू को थाने पर बैठा लिया और आकिल की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
जंगल में पालेज की भूमि से रेत के अवैध खनन और जमीन कब्जाने खेल खुलेआम चलता है, जिसे लेकर अक्सर विवाद होते हैं। मोहल्ला प्यसा के आकिल और इसी मोहल्ले के बबलू भी रेता बेचने का काम करते हैं। बबलू का आरोप है कि आकिल माफिया है और जमीन कब्जाकर रेता ले जाने वालों से अवैध वसूली करता है। उसने रंगदारी देने से मना किया तो कहासुनी के बाद मारपीट की गई। इसके बाद आकिल ने तमंचे से फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल बाल बचा। इसके बाद आकिल भाग निकला। बबलू ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बबलू को थाने पर ही बैठा लिया और आकिल की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। उधर, थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जब पुलिस जांच करने खादर में गई तो लोगों ने फायरिंग को बेबुनियाद बताया। उन्होंने शिकायतकर्ता को इसलिए थाने में बैठाया ताकि आरोपी आकिल और बबलू को आमने सामने लाया जा सके।