{"_id":"5a9eabf34f1c1b8e328b588c","slug":"roadways-bus-conductor-trash-couple-for-seat-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में कंडक्टर ने दंपति को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस में कंडक्टर ने दंपति को पीटा
Tue, 06 Mar 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 06 Mar 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
Link Copied
मैलानी से बरेली जा रही रोडवेज बस में मंगलवार शाम चार बजे कंडक्टर और महिला सवारी के बीच विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुए विवाद में कंडक्टर ने महिला के पति की पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कंडक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नवाबगंज (बरेली) के जिगनिया भगवंतपुर निवासी महेंद्र मंगलवार दोपहर को मैलानी से बरेली डिपो की बस में सवार होकर बरेली के लिए निकले। उनके साथ पत्नी रेनू और दो साल की बेटी शिवानी थी। शाम करीब चार बजे बस बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर खदनिया गांव के पास पहुंची थी कि सीट को लेकर कंडक्टर और रेनू के बीच कहासुनी हो गई। दोनों के बीच बहस होने लगी। इसके बाद जब पति ने शांत कराने की कोशिश की तो आरोप है कि कंडक्टर ने महेंद्र की पिटाई कर दी। इसके बाद रेनू से भी हाथापाई की गई। मौजूद अन्य सवारियों ने मामला शांत कराया। इसकी सूचना दंपति ने यूपी 100 पर दी। जिसके बाद कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कंडक्टर व दंपति को लेकर थाने आ गई। यहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई की है। एसओ सीपी शुक्ला ने बताया कि महेंद्र से मिली तहरीर पर बस के कंडक्टर बारादरी (बरेली) के मोहल्ला कोट पुराना शहर निवासी फैजान रजा खां पुत्र हसनैन रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। उधर बरेली डिपो के एआरएम एसके वर्मा ने बताया कि बिलसंडा पुलिस से घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच कर आरोपी कंडक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।