फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Riding friends proved triple, death of comrade

दोस्तों को भारी पड़ी ट्रिपल राइडिंग, साथी की मौत

Wed, 15 Feb 2017 12:38 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 15 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Riding friends proved triple, death of comrade
Riding friends proved triple, death of comrade - फोटो : बरेली, अमर उजाला
ट्रिपल राइडिंग एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। एक बाइक पर सवार होकर क्रिकेट खेलने निकले चार युवक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में एक की जान चली गई, जबकि तीन युवक जख्मी हो गए। तीनों गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन

 भुता क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी विक्की (20), राजबाबू (19), अतुल (20) और डबरा गांव के महाराज सिंह (22) दोस्त थे। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे विक्की तीनों दोस्तों को लेकर खाईखेड़ा से केसरपुर में क्रिकेट खेलने को निकला। गांव से करीब आधा किलोमीटर आगे इस्माइलपुर के संपर्क मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से बाइक चला रहा विक्की उछलकर पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौत हो गई। तीनों दोस्तों को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर भुता पुलिस पहुंच गई। घायलों को निजी वाहन से बरेली के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। विक्की के परिवारवालों को आसपास के लोगों ने सूचना दी तो उसके पिता भगवानदास तुरंत पहुंच गए। भुता पुलिस ने घटनास्थल इज्जतनगर थानाक्षेत्र में बताते हुए वहां की पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर बाद इज्जतनगर पुलिस पहुंची और विक्की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
फरीदपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक से ड्यूटी पर जा रहे युवक को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। ट्रैक्टर चालक को राहगीरों ने पकड़ लिया।  हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी निवासी वीरेंद्र (28) मंगलवार सुबह छह बजे बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। बताया जाता है कि ग्राम जेड के पास कोल्ड स्टोरेज के समाने बरेली से आ रहे पॉपलुर से भरी ट्रैक्टर ट्राली से वीरेंद्र की बाइक टकरा गई और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली चालक लेखराज ग्राम ढकिया थाना क्योलड़िया नवाबगंज ने घटनास्थल से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed