{"_id":"57fd3e824f1c1bc67b28ead3","slug":"raping-minor-entered-the-house-prosecution","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नाबालिग से रेप, मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर नाबालिग से रेप, मुकदमा दर्ज
बरेली, ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को घर में अकेला पाकर गांव के ही एक युवक ने उसको अपनी हवस का शिकार बना डाला। घर में घुसकर किशोरी को रेप किया। रामलीला का मेला देखकर लौटे भाई ने जब यह देखा तो एक आरोपी तुरंत भाग गया। वहीं दूसरे के साथ काफी देर तक छीना झपटी होती रही। बाद में आरोपी अपने कपड़े और मोबाइल छोड़कर भाग गया। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लड़की के भाई के अनुसार वह सोमवार रात शीशगढ़ रामलीला मेला देखने गया था। घर में उसकी नाबालिग बहन अकेली थी। बहन को अकेला देख गांव के ही छोटे खां अपने एक अन्य साथी के साथ घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने जबरन किशोरी का बलात्कार किया। विरोध करने पर उसको मारापीटा भी। घर वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब भाई घर पहुंचा तो उसने छोटे खां को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं उसका दूसरा साथी भाग गया। पकड़े गए आरोपी के बीच मारपीट भी हुई। बाद में वह अपने को छुड़ाकर आरोपी भाग गया। हालांकि उसका मोबाइल और कपड़े छूट गए।भाई की तहरीर पर छोटे खां के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
----------------
पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-हरीश राजपूत, प्रभारी निरीक्षक