{"_id":"6aae903508f88853b10b1ce9","slug":"98-convicts-get-life-imprisonment-in-one-and-a-half-year-due-to-in-charge-advocacy-noida-news-c-23-1-lko1064-106543-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रभारी पैरवी से डेढ़ साल में 98 दोषियों को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रभारी पैरवी से डेढ़ साल में 98 दोषियों को उम्रकैद
विज्ञापन
-ऑपरेशन कन्विक्शन में 2021 अपराधियों को सजा
- 1733 मुकदमें में हुई प्रभावी पैरवी, और 83 को 5 से 20 साल तक का कारावास
माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जघन्य अपराधों में प्रभावी पैरवी कर डेढ़ साल में 2021 अपराधियों को सजा दिलाई है। 1 जनवरी 2025 से 16 सितंबर 2026 तक हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो, दहेज हत्या, अपहरण, लूट, डकैती समेत विभिन्न अपराधों के 1733 मुकदमें में दोषियों को न्यायालय से सजा दिलाई गई। इनमें 98 अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा हुई है।
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत कमिश्नरेट में गंभीर अपराधों को चिन्हित कर उनकी विवेचना की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही मुकदमों से जुड़े साक्षियों को समय से न्यायालय में प्रस्तुत कराने और प्रभावी पैरवी पर जोर दिया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार पॉक्सो एक्ट के 40 अभियोगों में सजा दिलाई गई। दुष्कर्म के सात, अपहरण के पांच, हत्या के 48, डकैती के चार, लूट के 41 और गिरोहबंद अधिनियम के 21 मुकदमें में भी दोषियों को न्यायालय से दंडित कराया गया।
इसके अलावा चोरी के 535 और आर्म्स एक्ट के 543 अभियोगों में भी सजा हुई। अन्य अपराधों से जुड़े 489 अभियोगों में भी दोषियों को सजा दिलाई गई। प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप 98 अपराधियों को आजीवन कारावास, 25 को 10 से 20 वर्ष तक के कारावास और 58 को पांच से 10 वर्ष तक के कारावास की सजा सुनाई गई। अन्य मामलों में न्यायालय द्वारा अपराध की प्रकृति के अनुसार दंड दिया गया।
विज्ञापन
क्या है ऑपरेशन कन्विक्शन: ऑपरेशन कन्विक्शन का उद्देश्य गंभीर अपराधों के मामलों में विवेचना से लेकर न्यायालय में पैरवी तक की प्रक्रिया को प्रभावी बनाकर दोषियों को सजा दिलाना है। इससे पीड़ितों को समय से न्याय मिलने के साथ अपराधियों को उनके किए अपराध की सजा सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।