फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Accused arrested for threatening to kill uncle at gunpoint.

Kotdwar News: चाचा को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 19 Sep 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for threatening to kill uncle at gunpoint.
कोटद्वार। नंदपुर निवासी एक व्यक्ति को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीते 18 सितंबर को नंदपुर निवासी दर्शन सिंह बिष्ट ने कोटद्वार थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा सुमित बिष्ट उर्फ गपलू (30) उन्हें तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया था। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक मेहराज खान ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे आरोपी को मालन पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे रिमांड के लिए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed