फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur-hasanpur-rural-doctor-shot-dead-four-bullets-three-cartridges-fsl-investigation

बिहार: दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव; तीन खोखे बरामद

Sat, 19 Sep 2026 05:37 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 05:37 PM IST
सार

समस्तीपुर के हसनपुर में घर के दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक गुलजार उर्फ साहिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह परिजनों को उनका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
samastipur-hasanpur-rural-doctor-shot-dead-four-bullets-three-cartridges-fsl-investigation
ग्रामीण चिकित्सक को गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस। फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र से एक ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया। बदमाशों ने सोए अवस्था में उनके सिर को निशाना बनाकर तीन गोलियां दागीं। गोली लगने से ग्रामीण चिकित्सक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह परिवार के सदस्य उन्हें जगाने पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


घटना हसनपुर थाना क्षेत्र की परोरिया पंचायत के केशरोरा गांव के वार्ड संख्या-13 की है। मृतक की पहचान ग्रामीण चिकित्सक गुलजार उर्फ साहिन के रूप में हुई है। मृतक को एक गोली सिर, एक गोली सीने और एक गोली पेट में मारी गई है।

विज्ञापन

सुबह जगाने पहुंचे परिजन तो खून से लथपथ मिला शव
बताया जा रहा है कि साहिन शुक्रवार की रात अपने घर के दरवाजे पर सोए हुए थे। रात के किसी पहर कतिपय बदमाश वहां पहुंचे और नजदीक से उन पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी में उनके सिर में चार गोलियां लगीं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। शनिवार की सुबह परिवार के सदस्य साहिन को जगाने के लिए दरवाजे पर पहुंचे। वहां उनका शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से तीन खोखे बरामद
 पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने परिवार के लोगों सहित आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस टीम व परिजनों से घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच की दिशा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए नमूने
हत्याकांड की वैज्ञानिक जांच के लिए FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अब इन साक्ष्यों के आधार पर वारदात की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। रोसड़ा पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटनास्थल से बरामद तीन खोखे पुलिस जांच में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इनके आधार पर इस्तेमाल किए गए हथियार और फायरिंग से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जाएगी।

हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं
ग्रामीण चिकित्सक की हत्या के पीछे क्या वजह थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। साहिन की किसी से पुरानी दुश्मनी या विवाद था या नहीं, बदमाशों ने उन्हें ही क्यों निशाना बनाया और घटना से पहले या बाद में उनकी गतिविधियां क्या थीं—इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से हत्या के कारण या किसी संदिग्ध की पहचान को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।



ये भी पढ़ें- क्या बिहार में बदलाव होगा?: राजद के सरकार बनवाने के ऑफर में कितना दम? हर सवाल का जवाब यहां जानिए

गांव में दहशत
गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि घर के बाहर सो रहे व्यक्ति को बदमाशों ने निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। उधर, पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, FSL की रिपोर्ट, परिजनों के बयान और आसपास की जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाने में जुटी है।

समस्तीपुर जिले के हसनपुर में ग्रामीण चिकित्सक को गोलियों से भूना फोटो :  Amar Ujala

समस्तीपुर जिले के हसनपुर में ग्रामीण चिकित्सक को गोलियों से भूना फोटो : Amar Ujala

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed