फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clash and stone-pelting between two groups over the molestation of a young woman; four injured.

Meerut News: युवती से छेडछाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव, चार घायल

Sat, 19 Sep 2026 07:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Clash and stone-pelting between two groups over the molestation of a young woman; four injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक युवती पर गांव के ही दो युवकों द्वारा कमेंट करने के बाद मामला तूल पकड़ गया। युवती द्वारा विरोध करने पर युवकों ने बदसलूकी की। परिजनों को सूचित करने पर युवती के पिता थाने पहुंचे और दोनों युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी। अगले दिन फिर से युवती के साथ बदसलूकी होने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मारपीट और पथराव की घटना हुई।
पीड़ित पिता ने तहरीर में बताया कि उनकी बेटी नल पर बर्तन धो रही थी, तभी मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे गांव के ही नूरहसन और सलमान ने उसकी बेटी पर कमेंट किया। बेटी ने घर आकर अपनी मां से शिकायत की। जब महताब ने सलमान और नूरहसन के घर जाकर इस बात का विरोध किया तो उनके परिवार के लोग मारपीट करने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही भावनपुर इंस्पेक्टर प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मारपीट और पथराव में युवती के पिता, उसकी मां समेत चार परिजन घायल हुए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
नौ लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज, दो गिरफ्तार
सीओ सुधीर सिंह ने बताया कि घायल ग्रामीण की बेटी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सलमान, नूरहसन, रिजवान, तराबू, मोहम्मद अली, शकील, नहीम, सरताज और सरफराज के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने तराबूदीन उर्फ तराबू और सरफराज को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश डाल रही है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed