फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rape victims , said the aunt will give birth

रेप पीड़ित ने कहा, मामी के लिए बच्चे को जन्म दूंगी

Thu, 25 Aug 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 25 Aug 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
बिहार के ट्रक ड्राइवर से प्यार में धोखा खाने के बाद टूट गई है। उसका कहना है कि वह पति के साथ नहीं जाएगी। मामी के लिए बच्चे को जन्म दूंगी। विश्वास करके मैंने उसका हाथ थामा था। उसने अपने भाई को सौंपकर उसके साथ धोखा किया है। उस पर अपने बच्चे का साया तक नहीं पड़ने दूंगी। रविवार को मेडिकल के दौरान पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि पांच महीने पहले उसने जाटवपुरा के रहने वाले ट्रक ड्राइवर के लिए अपने परिवार को छोड़ दिया था। वह उसे साथ ले जाकर अलीगढ़ ले गया। वहां उसने उसे अपनी बहन से घर में रखा। इतना ही नहीं उसके भाई ने भी उसे हवस का शिकार बना लिया। उसका कहना है कि अब पति के साथ नहीं जाना चाहती। चार माह की गर्भवती इस लड़की का कहना है कि वह बच्चे को जन्म देगी। उसके मामा के पास बच्चा नहीं है। वह उसे पाल नहीं पाई तो उन्हीं को दे देगी। ताकि उसकी अच्छी तरीके से परवरिश हो जाए। पति को उससे किसी हाल में नहीं मिलने देगी। उसने प्यार में धोखा देने के अलावा उससे साथ और भी तमाम जुल्म किए हैं। वह उसे भूखा रखता था। सही से खाना तक नहीं देता था। शराब पीकर उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। विवेचक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। कोर्ट से उन्हें जो आदेश मिलेगा, उसी के मुताबिक कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed