फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police fired in Fatehganj, four people went to jail

फतेहगंज में पुलिस तैनात, चार लोग गए जेल

Mon, 17 Apr 2017 12:53 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 17 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Police fired in Fatehganj, four people went to jail
Police fired in Fatehganj, four people went to jail
कस्बे में शनिवार शाम हुए बवाल में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों पर क्रास एनसीआर दर्ज की है। दोनों तरफ के चार लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में ऐहतियातन पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। धैर्य, संयम बनाए रखकर कस्बे का माहौल न बिगड़ने देने के लिए सीओ ने दोनों समुदायों के अधिकांश शांतिप्रिय, समझदार लोगों का आभार भी व्यक्त किया है। 
विज्ञापन

शनिवार रात एक दुकान पर दो युवकों की पिटाई के बाद एक समुदाय के बहुत से लोग सड़कों पर आ गए थे और पूरा बाजार बंद हो गया था। माहौल बिगड़ता देख प्रशासन ने चार थानों की भारीभरकम पुलिस फोर्स कस्बे में तैनात कर दी थी। सही समय पर पुलिस की सख्ती के चलते माहौल को बिगड़ने से बचा लिया गया था। रविवार को पुलिस ने पिटाई में घायल हुए वार्ड 8 अंसारी के अजीम अली पुत्र शमशाद अली की तहरीर पर दूसरे पक्ष के वार्ड 6 ठाकुरद्वारा निवासी विजय उर्फ कपाला पुत्र विनोद कुमार, उसके सगे भाई अजय और इसी मोहल्ले के सुमित पुत्र रमेश और दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर ली है। तहरीर में अजीम का आरोप था कि वह अपने साथी वासु हसन खां पुत्र शम्सुल हसन खां वार्ड 8 अंसारी के साथ शनिवार दोपहर बाद तीन बजे नगर पंचायत दफ्तर के पास मेन रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान पर इंग्लिश वाइन लेने गया था लेकिन सेल्समैन ने बताने के बावजूद घटिया ब्रांड की बोतल थमा दी। विरोध करने पर सेल्समैन और दुकान मालिक विजय उर्फ कपाला गालीगलौज करते हुए झगड़े पर उतारू हो गए। शोरशराबा सुनकर पहुंचे लोगों ने बीचबचाव करा दिया था। आरोप है कि शाम को जब वे दोनों सतीश अग्रवाल की किराना दुकान पर ब्रेड खरीदने पहुंचे तो आरोपियों ने एकराय होकर उन्हें घेर लिया और मारपीटकर घायल कर दिया। पिटाई से घायल वासु की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, शराब सेल्समैन विजय उर्फ कपाला की तहरीर पर वासु, अजीम के विरुद्ध एनसीआर दर्ज हुई है। पुलिस ने एक पक्ष के अजीम और दूसरे पक्ष के मनोज कुमार पुत्र हरीश, प्रेमपाल पुत्र नरोत्तम और पुष्पेंद्र पुत्र राजेंद्र वार्ड 1 नौगवां का शांतिभंग की आशंका के तहत दफा 151 में चालान किया है। कस्बे की सींको वाली गली, लोधीनगर चौराहों और कई अन्य संवेदनशील स्थानों पर ऐहतियातन पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed