फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PNG contractor leak explosion

ठेकेदार के घर पीएनजी लीक होने से धमाका

Sun, 30 Oct 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 30 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
PNG contractor leak explosion
घर पर लगी भीड़ - फोटो : बरेली, अमर उजाला
पवन विहार में दिवाली पर पटाखे जलाते समय ठेकेदार के घर पीएनजी गैस लीक होने से धमाका हो गया। इसके उनके घर का फर्श टूट गया। हादसे में उनके परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पीएनजी की टीम ने भी पहुंचकर स्थिति को संभाला।  
विज्ञापन

शनिवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर थाना बारादरी के पवन विहार निवासी ठेकेदार रंजन गंगवार के घर में पिता  मीहलाल गंगवार, माता उर्मिला गंगवार, पत्नी अनुपमा गंगवार बेटा मानष गंगवार और बेटी मानषी गंगवार मौजूद थे। उनके भाई राजीव गंगवार उनकी पत्नी सरोज और उनका नौ साल का बेटा मृदुल भी दिवाली की वजह से नोएडा के आए हुए थे। रात करीब नौ बजे मानषी और उनका चचेरा भाई घर से बाहर खड़े थे। सड़क पर बच्चे पटाखे जला रहे थे। इसी बीच एक चिंगारी के साथ धमाका हुआ हो गया। इससे रंजन गंगवार के घर का फर्श टूट गया। हादसे से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीएनजी के अधिकारी प्रकाश जैन भी टीम लेकर पहुंच गए। उन्होंने लाइन चेक करके ठेकेदार के परिवार वालों की ही गलती बतानी शुरू कर दी। इसका मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। ठेकेदार के बेटे मानष ने बताया कि  एक दिन पहले भी उनके घर के पड़ोस में गैस लीक होने से चिंगरी निकली थी। शिकायत करने पर भी कोई लाइन चेक करने को नहीं आया। घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। पीएनजी के इंचार्ज प्रकाश जैन ने बताया कि पूरे मोहल्ले में गैस सही चल रही है। लाइन चेक करने के बाद ही इस मामले में आगे कुछ बता पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed