फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Not withstanding Bevfai

बर्दाश्त नहीं हुई बेवफाई

Wed, 15 Jun 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 15 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
पति को जेठानी के साथ देखकर महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला की इलाज के दौरान रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में मौत हुई। जेठानी से संबंधों को लेकर आए दिन महिला का पति से विवाद होता था। एक महीना पहले ही समझौता करके पति घर लाया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर मार डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा के गांव की लड़की किरन की शादी दो साल पहले देवरनिया के गांव निवासी युवक मुकेश के साथ हुई थी किरन के पिता ने बताया कि उनके दामाद मुकेश के  शादी के पहले से ही भाभी से अवैध संबंध थे। इसकी वजह से आए दिन मुकेश का उनकी बेटी कि रन से विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलतेएक माह पहले पति और ससुराल वालों ने किरन के साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया था। बाद में समझौता करके उसे बुला लाया था। 
विज्ञापन

मुकेश कुमार दिल्ली में काम करता है। एक सप्ताह पहले ही वह घर आया था। सोमवार की रात किरन घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी। आधी रात को लगभग बारह बजे उसने पति को जेठानी के साथ देख लिया। इसे लेकर वह आग बबूला हो गई। समझौते के दौरान मुकेश ने भाभी से संबंध न रखने का वादा किया था। पति के वादा खिलाफी करने से आहत किरन ने खुद ही मिट्टी का तेल कपड़ों पर डालक र आग लगा ली। किरन से चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। गांव के प्रधान के पति ने किरन के मायके फोन करके घटना की जानकारी दी और पुलिस भी बुला ली। घटना की सूचना पर रात में ही किरन के परिवार वाले पखुर्नी गांव पहुंच गए। पति ने अपने परिवार वालों की मदद से गंभीर रूप जली किरन को रोहिलखण्ड मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया। किरन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। किरन ने तीन माह की बेटी छोड़ी है। गुड़िया को उसके नाना अपने साथ ले गये। पुलिस ने किरन से पिता की तहरीर पर पति मुकेश कुमार, सास, दो जेठानी, चचिया ससुर के खिलाफ  अवैध संबंधों और देहज की मांग पूरी न होने पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक सोनकर बाबू ने बताया कि दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। सीओ बहेड़ी इस मामले की विवेचना करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति बोला, खाना न बनाने पर पीट दिया था
किरन के पति मुके श कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि सोमवार की दोपहर को खाना बनाने को लेकर उसका किरन से विवाद हो गया था। इस दौरान उसने किरन को पीटा था। इसी से खफा होकर उसने आत्मदाह किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed