{"_id":"57e827dd4f1c1bf70a574316","slug":"mother-s-scolding-upset-student-burnt-himself-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के डांटने से खफा छात्रा ने खुद को आग लगाई, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां के डांटने से खफा छात्रा ने खुद को आग लगाई, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 26 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री के गांव में मां के डांटने से खफा होकर नवीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। हालांकि परिवार वालों का कहना है कि गैस लीक होने से छात्रा जल गई थी। इलाज के दौरान छात्रा ने निजी अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर देर शाम पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। थाना फतेहगंज पश्चिमी के ट्यूलियां गांव की नाबालिग लड़की किला इलाके के स्कूल में नवीं की छात्रा है। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार की सुबह किसी बात को लेकर उसका मां से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर उसे इतना गुस्सा आया कि खुद को आग से हवाले कर दिया। परिवार वालेे उसके कपड़ों की आग किसी तरह बुझाकर पहले उसे मिशन अस्पताल ले गए थे। वहां डॉक्टरों के हाथ खड़े कर देने के बाद छात्रा को विकास भवन के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। ग्रामीणों के मुताबिक छात्रा व्यवहार कुशल और हंसमुख स्वभाव की थी। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का कहना है कि छात्रा की खाना बनाते समय गैस लीक होने से आग लगी है। एसओ अशोक कुमार यादव ने बताया कि मामले की सूचना अभी तक उन्हें किसी ने नहीं दी है। सूचना आने पर मामले की छानबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन