{"_id":"6b0877804b10405a610f479e","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1948-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नागसेनी के सुमना भाटा में गौशाला में लगी आग, छह मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नागसेनी के सुमना भाटा में गौशाला में लगी आग, छह मवेशियों की मौत
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले की नागसेनी तहसील के दूरदराज गांव सुमना भाटा में बुधवार रात एक गौशाला में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में लगभग आधा दर्जन मवेशियों की जलकर मौत हो गई। मृत मवेशियों में दो भेड़ें, दो गायें, एक बछड़ी और एक बैल शामिल है।
जानकारी के अनुसार गौशाला विनोद कुमार की थी और उसमें रखे सभी मवेशी भी उन्हीं के थे। आग लगने के बाद परिवार के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने तथा मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।
बताया जा रहा है कि लकड़ी और मिट्टी से बनी गौशाला आग की चपेट में आने के बाद कमजोर होकर ढह गई। लकड़ी के जलने से ऊपर बनी मिट्टी की छत भी नीचे गिर गई, जिसके मलबे में जले हुए मवेशी दब गए। हादसे के दौरान पूरा गांव राहत और बचाव के प्रयासों में जुटा रहा, लेकिन दुर्भाग्यवश किसी भी मवेशी को नहीं बचाया जा सका। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।