{"_id":"6b08776b76cf365441090301","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-143361-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दो गोवंश तस्करों के चंगुल से छुड़ाए, चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दो गोवंश तस्करों के चंगुल से छुड़ाए, चालक हिरासत में
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से वाहन में ले जाए जा रहे दो गोवंश को छुड़ाया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि बडोल इलाके से एक वाहन में गोवंश पशुओं को चनुंता के रास्ते घाटी की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो लोड कैरियर वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में दो गोवंशीय पशु पाए गए।
वाहन चालक की पहचान मोहम्मद आरिफ निवासी रामबन के रूप में हुई है।