Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer leaders were placed under house arrest in the middle of the night, while some were detained while on their way.

Hisar News: किसान नेताओं को आधी रात को घरों में किया नजरबंद, कुछ को रास्ते से किया डिटेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders were placed under house arrest in the middle of the night, while some were detained while on their way.
टिकरी बॉर्डर पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रधान सूरजमल बेनीवाल के नेृतत्व में प
हिसार/घिराय। किसान आंदोलन की वर्षगांठ पर लंबित मांगों के लिए बहादुरगढ़ से टिकरी बॉर्डर तक प्रस्तावित किसान-मजदूर मार्च में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने बुधवार रात कई किसान नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया जबकि कुछ को रास्ते में ही रोककर डिटेन कर लिया।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के विरोध में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन से मिले और ज्ञापन सौंपा। संगठनों का दावा है कि सरकार की सख्ती के बावजूद जिले से बड़ी संख्या में किसान-मजदूर मार्च में शामिल हुए।
विज्ञापन

किसान नेता सरदानन्द राजली के घर के बाहर बुधवार रात करीब 11:30 बजे से पुलिस की दो गाड़ियां तैनात कर दी गईं। आधी रात को पुलिसकर्मियों ने जबरन दरवाजा खुलवाया और करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घर के सभी कमरों की तलाशी ली। इसके अलावा किसान नेता कुलदीप खरड़, मनदीप खरड़, सूबे सिंह बूरा और सुरेंद्र मान आदि को भी घरों में ही रोक दिया गया। वहीं, किसान नेता शमशेर नंबरदार, कपूर सिंह बगला, वजीर सिंह, राजकुमार थोलेदार और सिलकराम आदि को रास्ते में रोककर डिटेन कर लिया गया। पुलिस ने सभी नेताओं को दोपहर तक छोड़ दिया।
पुलिस अधीक्षक से मिलकर जताया रोष
पुलिस की कार्रवाई के विरोध में जिले के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और किसान पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन से मिले। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ बताते हुए विरोध जताया। साथ ही पुलिस अधीक्षक और सीटीएम को ज्ञापन सौंपा।

सख्ती के बावजूद टिकरी बॉर्डर पहुंचे किसान-मजदूर
किसान संगठनों के मुताबिक, सरकार की सख्ती और पुलिस की धरपकड़ के बावजूद हिसार से जुड़े विभिन्न किसान संगठनों के बड़ी संख्या में किसान-मजदूर टिकरी बॉर्डर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें सूरजमल बेनीवाल, सूबेदार रणवीर मलिक, सतबीर सिंह धायल, अनिल बैंदा, ईश्वर वर्मा बाडोपट्टी, जसबीर सूरा, रमेश मिरकां, कमला देवी, अभेराम, राजबीर सरपंच न्योली, धर्मसिंह बैनीवाल, रघबीर मंढेरणा, राजेन्द्र सहारण और सुभाष जांगू सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed