फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man shot dead in election rivalry

चुनावी रंजिश में युवक को गोली से उड़ाया

Thu, 25 Aug 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 25 Aug 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। शिवपुरी गांव में मंगलवार रात करीब एक बजे युवक की चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी। वह आंगन में दादी के पास चारपाई पर सो रहा था। सीने और पेट में गोली लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक की शादी डेढ़ महीने पहले ही हुई थी और मंगलवार को ही वह पत्नी को मायके से बुलाने के लिए घर आया था। वारदात के पीछे प्रधानी चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने प्रधान के पति और उसके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी रात में ही घर छोड़कर भाग गए हैं। शिवपुरी गांव के राजेश सिंह उर्फ  नेमू शाहजहांपुर के खुदागंज में पशु चिकित्सालय में कंपाउंडर हैं। गांव के घर में उनकी मां, दिव्यांग भाई धर्मेंद्र कुमार और पत्नी सहित रहते हैं। राजेश सिंह की दो शादी हुई थीं। पहली पत्नी से एक बेटी और बेटा ममतेश सिंह हुए जबकि दूसरी पत्नी से कोई बच्चा नहीं हुआ। बेटी की मृत्यु होने के बाद राजेश सिंह ने 22 वर्षीय ममतेश सिंह को अपने पास खुदागंज बुला लिया। ममतेश सिंह की शादी सात जुलाई को बदायूं के ककोड़ा से हुर्ठ थी। रक्षा बंधन मनाने गई पत्नी को मायके से बुलाने के लिए ममतेश को ककोड़ा जाना था इसलिए वह खुदागंज से मंगलवार को ही घर पहुंचा था। ममतेश सिंह घर के आंगन में अपनी दादी के पास पड़ी चारपाई पर सो रहा था। रात के करीब एक बजे घर की पिछली दीवार के सहारे तीन बदमाश धर्मेंद्र के घर में घुस आए। बदमाशों ने ममतेश सिंह के सीने में गोली में उतार दी। दूसरी गोली ममतेश सिंह की दाईं ओर पेट के ऊपर लगी। दो गोली लगने से ममतेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कम सुनाई पड़ने के कारण ममतेश की दादी गोलियों की आवाज नहीं सुन पाई। इसके बाद बदमाश छत पर सो रहे उसके दिव्यांग चाचा धर्मेंद्र सिंह के पास पहुंच गए और तमंचा दिखाकर दंपति को चीखने भी नहीं दिया। पड़ोसियों के मुताबिक हत्यारों ने घटना के बाद गली में निकलकर हवाई फायरिंग भी की। थानाध्यक्ष अजय यादव पुलिस फोर्स के साथ रात में ही गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक ममतेश के परिवार की ताई पिछली बार महिला सीट होने की वजह से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ी थीं। लेकिन शैलेंद्र सिंह की पत्नी सपना चुनाव जीत गईं। बताया जा रहा है कि तभी से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। राजेश सिंह ने तहरीर में प्रधान के पति शैलेंद्र सिंह उनके भाई अरविंद सिंह और पुष्पेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

ममतेश की ताई ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था इसी बात को लेकर उसके पिता रंजिश में हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। विवेचना की जा रही है। इसके बाद जो तथ्य विवेचना में प्रकाश में आएंगे। उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- नीति द्विवेदी, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed