फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man held for threatening irrigation minister's son

सिंचाई मंत्री के बेटे को धमकी भरा मेसेज भेजने वाला गिरफ्तार 

Mon, 12 Mar 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 12 Mar 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
Man held for threatening irrigation minister's son
प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के बेेटे यशवंत सिंह को जान से मारने धमकी का मेसेज भेजकर सनसनी फैलाने वाले शातिर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिस मोबाइल से मेसेज भेजे गए, उसे भी सिम समेत शाहबाद मार्ग पर ढाबे के पास जंगल से बरामद कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से करीब 28 सिम कार्ड मिले हैं। जांच में पता चला है कि वह पहले भी कई प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी भरे मेसेज भेज चुका है।
विज्ञापन

28 फरवरी को मंत्री के छोटे बेटे यशवंत सिंह के फोन पर मेसेज में जान से मारने की धमकी के साथ अभद्र टिप्पणियां की गई थी। यशवंत ने अपने पिता को ये मेसेज दिखाए। मंत्री ने सीओ कार्यालय में शिकायत सौंप दी। पुलिस सर्विलांस पर लगवाए नंबर के जरिये आरोपी तक पहुंची और ग्राम धनौरागौरी निवासी चंपतपुरी उर्फ विश्वनाथ को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस उसको जेल भेजने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


रंजिशन लगाई थी छोटेलाल की आईडी, फिर भी पकड़ा गया 
इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि चंपतपुरी ने यह मेसेज मुरादाबाद से अपने विरोधी छोटे लाल यादव उर्फ फौजी को फंसाने के लिए भेजे थे, लेकिन जाल में वह खुद ही फंस गया। दरअसल मंत्री के बेटे के मोबाइल की डिटेल जांचने के बाद मिले संदिग्ध नंबर को ट्रेस किया गया। यह नंबर गांव के छोटे लाल यादव उर्फ फौजी की आईडी पर लिया गया था। पुलिस ने छोटे लाल को उठाकर पूछताछ की। छोटे लाल ने अपनी रंजिश विश्वनाथ से होने की बात खोली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिम कार्ड देने वाला दुकानदार भी ट्रेस 
जिसके बाद पुलिस ने विश्वनाथ को उठाया। उसके घर की तलाशी में पुलिस को करीब 28 सिमकार्ड मिले। गांव के एक दुकानदार ने भी तस्दीक करते हुए बताया कि विश्वनाथ ने उसकी दुकान से सिम कार्ड छोटे लाल के पहचानपत्र पर लिया था। 


पहले प्रशासनिक अधिकारियों को भेज चुका है मेसेज 
2009 में आरोपी ने छोटेलाल के भाई महेंद्र यादव की आईडी हासिल कर उससे सिम खरीदकर जिले के प्रशासनिक अफसरों को धमकी भरे मेसेज भेजकर बवाल खड़ा किया था। उस समय महेंद्र यादव को 14 दिन के लिए जेल जाना पड़ा था। अब उसने उनके भाई छोटेलाल फौजी को फंसाने की साजिश रची गई। हालांकि हवालात में चंपत पुरी ने अपने आप को बेकसूर बताते हुए अपने को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने का गांव के ही कुछ नेताओं पर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के बाद गहन जांच में मामला खुलकर सामने आया है। उसने खुद पूरी कहानी थाने में बताई। साक्ष्य भी उसके खिलाफ है। पुलिस ने उसको जेल भेजा है। 
- ख्याति गर्ग, एसपी देहात 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed