{"_id":"57b8ba7f4f1c1bc61a6eba6e","slug":"lucknow-kathgodam-express-plunder-case-of-female-engineers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस में महिला इंजीनियर से लूट का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस में महिला इंजीनियर से लूट का मामला
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 21 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस में इंजीनियर जागृति शर्मा का बैग लूटकर ट्रेन से फेंकने की घटना से रेल महकमा हिल गया है। सिटी स्टेशन जीआरपी थाने में इंजीनियर के पिता एसपी शर्मा की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मौका मुआयना करने पहुंचे रेलवे एसपी ने घटना का खुलासा करने को 24 घंटे का समय दिया है। घटना के खुलासे को सीओ जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेलवे जंक्शन, सिटी स्टेशन और मुरादाबाद जीआरपी की तीन टीमों को लगाया गया है। अब तक की छानबीन में यही लग रहा है कि लुटेरे आसपास के ही हैं। थाना इज्जतनगर के शास्त्री नगर में रहने स्टेट बैंक के प्रबंधक की बेटी जागृति शर्मा शुक्रवार की सुबह 4.40 बजे रुद्रपुर(उत्तराखंड) जाने के लिए सुबह 4.40 बजे इज्जतनगर स्टेशन से काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई थी। ट्रेन करीब पांच बजे भोजीपुरा स्टेशन पर पहुंचने के बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। इस दौरान लुटेरे जागृति का बैग लूटकर भागने लगा। विरोध करते हुए जागृति ने लुटेरों का पीछा करने को दौड़ी तो उन्होंने ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। जागृति सरस्वती शिशु मंदिर के पास यार्ड में रेलवे लाइन कि नारे गिरने से बुरी तरह से जख्मी हो गईं। अन्य यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक लिया। गार्ड ने वाकी टाकी से स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। आरपीएफ के सिपाही की सूचना पर जागृति के घरवाले एसआरएमएस पहुंचे। वहां से लाकर उन्होंने जागृति को पीलीभीत बाईपास रोड पर निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। शनिवार को दूसरे दिन जागृति की हालत में सुधार है। वह होश में आकर बोल तो रही है, लेकिन पूरे तरह से ठीक नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक रविवार को जाग्रति होश में आ जाएगी।
शनिवार शाम करीब सात बजे एसपी शगुन गौतम मुरादाबाद से कार में मौका मुआयना करने भोजीपुरा क्षेत्र के दोहपरिया गांव के पास पहुंचे। मौका मुआयना करने के दौरान एसपी ने सीओ और एसओ को घटना का खुलासा करने के लिए 24 घंटे दिए। इसके बाद अस्पताल जाकर पीड़ित और उसके परिवार वालों से बातचीत की। एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए सीओ के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई हैं। इनमेें एक टीम मुरादाबाद जीआरपी थाने, दूसरी रेलवे जंक्शन और तीसरी सिटी स्टेशन जीआरपी की है। देर शाम करीब आठ बजे एसपी कार में ही मुरादाबाद लौट गए। इससे पहले सीओ रेलवे सुबह ही बरेली पहुंच गए और अधीनस्थों के साथ दिन भर लुटेरों की तलाश में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही घटना का खुलासा होगा।