फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Looting the home of the owner of the best coaching

श्रेष्ठ कोचिंग के मालिक के घर लूटपाट

Tue, 02 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 02 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Looting the home of the owner of the best coaching
लूटपाट
एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय के पीछे सनराइज इंक्लेब में दिनदहाड़े तीन बदमाश श्रेष्ठ कोचिंग के मालिक केबी त्रिपाठी के घर में घुसकर नकदी और जेवर समेत तीन लाख रुपये का माल लूट ले गए। घटना के समय नौकरानी घर में ही थी। एसपी सिटी समीर सौरभ ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। मामले में मुकदमा लिखकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। केबी त्रिपाठी की पत्नी शैव्या त्रिपाठी बरेली कॉलेज के उर्दू विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन

थाना बारादरी इलाके में स्थित सनराइज इंक्लेब में श्री बाला जी फ्लैट फेस-1 में इबादत के नाम से केबी त्रिपाठी का आवास है। केबी त्रिपाठी रामपुर बाग में चलने वाली श्रेष्ठ कोचिंग के डायरेक्टर हैं। सोमवार सुबह करीब दस बजे शैव्या पति के साथ कार में बैठकर बरेली कॉलेज चली गई थीं। शैव्या की खाली कार उनके पीछे चालक लेकर आ रहा था। बरेली कॉलेज में शैव्या को उतारने के बाद उनके पति कोचिंग चले गए थे। घर में उनकी नौकरानी किरन थी। नौकरानी को घर में बंद करके शैव्या ने बाहर से ताला लगा दिया था। दरवाजे के इंटरलॉक के अलावा बाहर से शैव्या ने एक ताला कुंडे में भी लगाया था। शैव्या दोपहर करीब सवा दो बजे अपनी कार से चार साल के बेटे कैवल्य त्रिपाठी को ट्यूलिप किड्स स्कूल से लेकर घर पहुंची तो मेनगेट में ताला लगा था। ताल खोलकर वह जैसे ही अंदर आईं उनके घर अंदर जाने वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ पड़ा था। नौकरानी किरन दरवाजे के बाहर बैठी रो रही थी। शैव्या के पूछने पर वह रोने लगी। किरन ने शैव्या को बताया कि दोपहर करीब एक बजे एक युवक मेनगेट के बराबर की दीवार कूदकर लॉबी में आ गया। उस समय वह किचन में सफाई कर रही थी। युवक लॉबी में खड़े होकर फोन करने लगा। कह रहा था कि घर में कोई नहीं है आ जाओ। थोड़ी देर में उसके दो साथी और आ गए। ताला तोड़कर तीनों घर में घुस आए। उनके आने से पहले ही वह दूसरे मंजिल पर कमरे में चली गई। वहां लैपटॉप रखा था। वहां से लैपटाप लाकर उसने किचन के पीछे अपने पास छिपाकर रख लिया था। दरवाजा खुलने के बाद बदमाश सीधे ऊपर शैव्या के बेडरूम में गए। वहां अलमारी का ताला तोड़कर वह उनके बेटे के गुल्लक से डेढ़ लाख रुपये की नकदी और इतने की रुपये के जेवर लूटकर ले गए। दूसरी मंजिल के कमरे के बराबर में बनी लॉबी का दरवाजे को भी बदमाशों ने खोला। नौकरानी के मुताबिक जाते समय एक बदमाश ने उसके तीन थप्पड़ मारे। वह डर की वजह से शोर मचा नहीं पाई। घटना की सूचना पहले इंस्पेक्टर कमरुल हसन, इनके बाद सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर और बाद में एसपी सिटी समीर सौरभ ने मौके का मुआना किया। नौकरानी पर पुलिस को शक है। उससे बातचीत के बाद तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।          
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed