फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Looking at the history- SO accused of molestation

हिस्ट्रीशीटर की तलाश में गए एसओ पर छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 16 Mar 2016 01:58 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 16 Mar 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
 हिस्ट्रीशीटर की तलाश में गए एसओ फतेहगंज पूर्वी पर छात्रा ने छेड़छाड़ और लूटपाट का आरोप लगा दिया। डीआईजी ने मामले में एसपी क्राइम को जांच को आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन

मामला फतेहगंज पूर्वी के गांव पडे़रा का है। हिस्ट्रीशीटर की बीए प्रथम में पढ़ने वाली बेटी ने परिवार के  साथ मंगलवार को डीआईजी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि एसओ फतेहगंज पूर्वी संतोष यादव ने उनके यहां दबिश दी। इस दौरान एसओ और उनके साथी पुलिस वालों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर नकदी, जेवर लूट लिए। डीआईजी ने शिकायत पर मामले की जांच एसपी क्राइम को सौंपी है। उधर, एसओ फतेहगंज पूर्वी का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर का डोजियर बनाने के लिए उसका फोटो चाहिए था। साथ ही उसके खिलाफ एक महिला ने बलात्कार के आरोप की तहरीर शासन स्तर पर दी थी, जिसकी जांच थाना स्तर से हो रही है। इन्हीं सब मामलों के बारे में हिस्ट्रीशीटर को कई बार थाने बुलाया गया और पुलिस उसके घर भी गई, लेकिन वह नहीं मिला। एसओ ने बताया कि उन पर लगाया गया आरोप गलत है। हिस्ट्रीशीटर की भूमिका भी इलाके में संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इसीलिए उसको तलाशा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed