{"_id":"56e870574f1c1bef478b45a6","slug":"looking-at-the-history-so-accused-of-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर की तलाश में गए एसओ पर छेड़छाड़ का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर की तलाश में गए एसओ पर छेड़छाड़ का आरोप
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्ट्रीशीटर की तलाश में गए एसओ फतेहगंज पूर्वी पर छात्रा ने छेड़छाड़ और लूटपाट का आरोप लगा दिया। डीआईजी ने मामले में एसपी क्राइम को जांच को आदेश दिए हैं।
मामला फतेहगंज पूर्वी के गांव पडे़रा का है। हिस्ट्रीशीटर की बीए प्रथम में पढ़ने वाली बेटी ने परिवार के साथ मंगलवार को डीआईजी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि एसओ फतेहगंज पूर्वी संतोष यादव ने उनके यहां दबिश दी। इस दौरान एसओ और उनके साथी पुलिस वालों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर नकदी, जेवर लूट लिए। डीआईजी ने शिकायत पर मामले की जांच एसपी क्राइम को सौंपी है। उधर, एसओ फतेहगंज पूर्वी का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर का डोजियर बनाने के लिए उसका फोटो चाहिए था। साथ ही उसके खिलाफ एक महिला ने बलात्कार के आरोप की तहरीर शासन स्तर पर दी थी, जिसकी जांच थाना स्तर से हो रही है। इन्हीं सब मामलों के बारे में हिस्ट्रीशीटर को कई बार थाने बुलाया गया और पुलिस उसके घर भी गई, लेकिन वह नहीं मिला। एसओ ने बताया कि उन पर लगाया गया आरोप गलत है। हिस्ट्रीशीटर की भूमिका भी इलाके में संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इसीलिए उसको तलाशा जा रहा है।