{"_id":"570c049f4f1c1b884b4a6bb9","slug":"kerala-temple-administration-after-explosives-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल के मंदिर में विस्फोटक के बाद प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केरल के मंदिर में विस्फोटक के बाद प्रशासन अलर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिगंल मंदिर में आतिशबाजी के दौरान हुए हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। हालांकि इस समय आतिशबाजी को कोई आयोजन नहीं है लेकिन यहां के आधा दर्जन थोक विक्रेताओं के यहां आतिशबाजी किस हाल में उसकी पड़ताल कराने का निर्णय लिया है। भविष्य में आतिशबाजी के दौरान अग्निशमन की ओर से जारी निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस तरह के आयोजन की अनुमति देते समय इन नियमों का सख्ती से पालन कराने की शर्त भी रखी जाएगी।
आतिशबाजी भंडारण के नियमों के अनुसार स्थानीय स्तर पर निर्मित करीब एक क्विंटल और पांच क्विंटल पैक्ड आतिशबाजी का ही भंडारण किया जा सकता है। जबकि उसके कहीं अधिक यहां के थोक विक्रेताओं के यहां आतिशबाजी का स्टाक होने की संभावना है। भंडारण स्थल पर आपात स्थिति से निपटने के लिए उपकरण चालू हालत में है या नहीं।
करीब पांच साल पहले फरीदपुर स्थित थोक कारोबारी अंबे स्टोर के गोदाम में भीषण अग्निकांड हुआ था। हालांकि इस घटना से किसी की मौत तो नहीं हुई लेकिन आर्थिक क्षति ज्यादा हुई। उन दिनों इस घटना के बाद सभी आतिशबाजी लाइसेंसियों को जो निर्देश जारी किए गए उनका ठीक से अमल हुआ है या नहीं। इन सभी की अग्नि शमन और प्रशासन की टीम से परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
‘शासन से इस बारे में निर्देश तो मिले नहीं हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर आतिशबाजी के थोक विक्रेताओं के स्टोर का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। भविष्य में रावण दहन तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर आतिशबाजी आयोजन के दौरान अग्निशमन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के लिए अनुमति पत्र में इन नियमों का पालन कराने का उल्लेख रहेगा ।’ उमेश मंगला, सिटी मजिस्ट्रेट